आईपीएल

IPL 2023: पाकिस्तान में तबाही मचाने वाले बल्लेबाज की KKR में एंट्री, नाम से खौफ खाते हैं गेंदबाज!

Kolkata Knight Riders IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पूरे टूर्नामेंट के लिए नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर और बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की अनुपलब्धता की पुष्टि करते हुए आईपीएल के 2023 सीजन के लिए एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को अपने साथ जोड़ा है.

अय्यर पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट के बाद से एनसीए में हैं और अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भी नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह सर्जरी के लिए तैयार हैं.

KKR में खतरनाक बल्लेबाज की एंट्री

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंग्लैंड के जैसन रॉय को आईपीएल के शेष सत्र के लिए बुधवार को 2.8 करोड़ रुपये की कीमत पर अनुबंधित किया. रॉय का आधार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: पिता एथलीट, मां वॉलीबॉल प्लेयर, विरोधी टीम के जबड़े से जीत छीनना जानता है ये खिलाड़ी, जानें कौन है ये भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर स्टार

दो बार की चैंपियन केकेआर विभिन्न कारणों से अपने कई खिलाड़ियों को गंवा चुकी है. नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर लंदन में पीठ की सर्जरी के कारण मौजूदा आईपीएल के शेष सत्र से बाहर हो चुके हैं जबकि बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन ने निजी कारणों से हटने का फैसला किया है.

नाम से खौफ खाते हैं गेंदबाज!

32 वर्षीय रॉय इससे पहले चार टीमों-केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात लॉयंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. आईपीएल में उनकी आखिरी उपस्थिति 2021 सत्र में थी जब उन्होंने सनराइजर्स के लिए पांच मैचों में एक अर्धशतक सहित 150 रन बनाये थे. इंग्लैंड के ओपनर ने अपने देश के लिए 64 टी20 में 137.61 के स्ट्राइक रेट से 1522 रन बनाये हैं जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं.

रॉय ने 2018 में दिल्लीद्वारा चुने जाने से पहले 2017 में अपना आईपीएल डेब्यू गुजरात लायंस के लिए किया था. कुछ सीज़न से गायब रहने के बाद, रॉय को सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा 2021 में एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में साइन किया गया था. रॉय को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटन्स द्वारा चुना गया था, हालांकि, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से बाहर रहने का फैसला किया.

इन दिनों रॉय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.  ऐसे में कोलकाता में उनकी एंट्री टीम की बल्लेबाजी को काफी मजबूत कर सकती है. ये बल्लेबाज टॉप ऑर्डर के लिए बेस्ट है. ऐसे में श्रेयस अय्यर की जगह रॉय कोलकाता को एक स्टेबल बैटिंग लाइन-अप दे सकते हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

8 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

16 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

31 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

36 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

57 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago