आईपीएल

SRH vs LSG: हैदराबाद ने बनाए 182 रन, क्लासेन अर्धशतक से चूके, 19वें ओवर में मैदान पर मचा बवाल

SRH vs LSG: आईपीएल के मौजूदा सीजन का 58वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर SRH ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए.

अर्धशतक चूके क्लासेन, लखनऊ के सामने 183 का लक्ष्य

हेनरिक क्लासेन ने 47 रनों की पारी खेली, जबकि अब्दुल समद 37 रन पर नाबाद लौटे, वहीं ओपनर अनमोलप्रीत ने 36 रन का योगदान दिया. क्रुणाल पंड्या को दो विकेट मिले, जबकि युद्धवीर, आवेश खान, यश ठाकुर और अमित मिश्रा के हिस्से एक-एक विकेट आया.

पावरप्ले में लगे दो झटके, क्लासेन-समद ने संभाली पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 6 ओवर में 56 रन बनाने में 2 विकेट गंवा दिए. 5वें नंबर पर आए हेनरिक क्लासेन ने एक जुझारू पारी खेली जिसमें अब्दुल समद ने उनका पूरा साथ दिया. दोनों के बीच 40 बॉल 58 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हुई. इस साझेदारी ने टीम का स्कोर 180 के पास पहुंचाया.

19वें ओवर में मैदान पर मचा बवाल

दरअसल, हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर SRH को नो बॉल नहीं मिली जिसकी शिकायत हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने मैदानी अंपायर से की लेकिन सफल नहीं रहे. इस बीच दर्शकों की तरफ से लखनऊ के डगआउट की तरफ कुछ फेंका गया जिसके विवाद बढ़ गया.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

SRH: एडन मार्करम (C), अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासन, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी

LSG: क्रुणाल पंड्या (C), प्रेरम माकंड, मार्कस स्टोइनिस, क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह, आवेश खान

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सो रहे बेकसूरों पर बरसा दिए बम! रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, और कितना गिरेगा पाकिस्तान?

पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में फिर हवाई हमले किए हैं, जिनमें कुनार…

50 minutes ago

केतन हत्याकांड में नया एंगल: फोटो ने मचाया बवाल, क्या खाटू श्याम में हुई थी सिया-चेतन की गुपचुप शादी?

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस इस एंगल की जांच कर रही…

55 minutes ago

Bigg Boss 20: तमन्ना-सोनाली की एंट्री से बिग बॉस में आग; सलमान ने स्टेज पर खेला खेल

Bigg Boss 20 First Eviction: 'बिग बॉस 20' के पहले एविक्शन में रोहैद घर से…

57 minutes ago

जाते-जाते भी रुलाएगा मानसून! अगले 5 घंटों में 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का ‘रेड अलर्ट’

Weather Today: IMD ने 21 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं…

2 hours ago

Balaji Wafers vs Lays: एक गरीब परिवार से 4 हजार करोड़ के साम्राज्य तक, पेप्सिको जैसे ग्लोबल ब्रांड को चटाई धूल?

गुजरात से शुरू हुआ बालाजी वेफ़र्स आज भारतीय स्नैक्स मार्केट में लेज़ जैसे ग्लोबल ब्रांड…

2 hours ago