चुटकुले

Funny Jokes: लड़की ने बाबा से पूछा ‘शादी कब होगी?’, जवाब सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे!

funny jokes: हंसी हर इंसान के लिए जरूरी है. विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित हंसने-मुस्कुराने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. लेकिन आज की व्यस्त जिंदगी में हम इतने उलझ गए हैं कि मानसिक तनाव जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. तनाव को भगाने की सबसे अच्छी दवा है हंसी. इसीलिए हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसी का यह सिलसिला…

1- मां-बेटी का मजेदार संवाद

मां: बेटी, इतनी लिपस्टिक लगाकर कहां जा रही है?
बेटी: मां, कॉलेज जा रही हूं.
मां: कोई लड़का पसंद है क्या?
बेटी (खुश होकर): हां मां, बहुत पसंद है.
मां: तो उससे कह दे, तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से पक्की हो गई है!

2- बाबा का मजेदार जवाब

लड़की: बाबाजी, मेरी शादी कब होगी?
बाबा: तेरा नाम मीना है?
लड़की: हां बाबा!
बाबा: तू दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ती है?
लड़की: हां बाबा, आप तो अंतर्यामी हैं!
बाबा: तू 12वीं में है?
लड़की: हां, अब बताइए ना!
बाबा: अब क्या बताऊं, अगली बार कुंडली लाना, ये स्कूल का रिजल्ट कार्ड नहीं!

3- प्यार या पोंछा?

लड़की (रजाई में लेटकर): जानू, कहां हो?
लड़का: क्लास में हूं.
लड़की: मेरे घर आ जाओ, मम्मी-पापा नहीं हैं, कुछ नया करेंगे.
लड़का: नहीं आऊंगा, पिछली बार तूने पूरे घर में पोंछा लगवाया था!

4- सहेली का राज

सहेली: मैं बर्बाद हो गई!
पिंकी: क्यों, पति ने पिटाई की?
सहेली: नहीं, उसके ऑफिस में किसी लड़की से चक्कर है.
पिंकी: तुझे कैसे पता?
सहेली: मेरे बॉयफ्रेंड ने उसे किसी लड़की के साथ देखा!

5- पापा से मुलाकात

लड़की: पापा, ये लड़का मुझे पसंद है.
पापा: क्या तू मेरी बेटी को खुश रखेगा?
लड़का: हां जी, पूरी तरह.
पापा: यकीन कैसे करूं?
लड़का: आपकी बेटी से पूछ लो, मेरे रूम में कितनी खुश थी!

6 बाबा का अनोखा सुझाव

लड़की: बाबा, मैं बहुत सुंदर हूं, नहाते वक्त क्या लगाऊं?
बाबा: बेटी, तेरी लंबाई कितनी है?
लड़की: 5 फुट 2 इंच.
बाबा: तो हाथ ऊंचा करके कुंडी लगा लिया कर!

ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का उपहास करना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.

ये भी पढ़ें: Funny Jokes: पप्पू से लड़की की बात सुनकर हंसी नहीं रुकेगी, पढ़ें ये लोटपोट चुटकुले

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

47 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

53 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

59 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

1 hour ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

1 hour ago