Asia cup: श्रीलंका को छठी बार एशिया कप क्रिकेट का ताज ,भानु राजपक्षे का उम्दा खेल

दुबई- श्रीलंका छटी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बन गया.फाइनल में उसने जीत के दावेदार माने जा रहे पाकिस्तान को 23 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की. इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले बल्लेबाजी चुनी। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भानुका राजपक्षे की  71 रनों की शानदार पारी के दम पर श्रीलंका ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 170 रन का स्कोर खड़ा किया.तेज गेंदबाज नसीन शाह के अंतिम ओवर में राजपक्षे ने 2 चौके और एक छक्का मारकर टीम के लिए मजबूत स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाजों के पैर पूरी तरह से लड़खड़ा गए. मोहम्मद रिजवान ने 55 रनों की अर्धशतकीय पारी जरुर खेली लेकिन यह टी-20 क्रिकेट के लिहाज से काफी धीमी थी.. पाकिस्तान की पूरी टीम 19वें ओवर में 147 रनों पर ऑल आउट हो गई और 23 रन से मुकाबला हारकर एशिया कप चैंपियन बनने से चूक गई.

हार से किया आगाज, जीत से दिया सफर को अंजाम

कहते हैं अच्छे अंत के लिए अच्छी शुरुआत करना बेहद जरुरी है, लेकिन अपने मजबूत इरादें और कड़ी मेहनत के दम पर हारी बाजी को जीता जा सकता है. ठीक ऐसा ही श्रीलंका की टीम ने एशिया कप टूर्नामेंट में किया. एशिया कप अभियान में श्रीलंका की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ हार से हुई थी. लेकिन इस हार से सबक लेते हुए उसने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा. सुपर-4 राउंड में भारत औऱ फिर पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. लगातार 5 जीत दर्ज करके फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की. सबसे अच्छी औऱ दूसरी टीम को सिखने वाली बात यह रही कि श्रीलंका की टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान एकजुट नजर आई. उसने अपनी गलतियों से सबक लिया औऱ सिर्फ एक हार के बाद ही संभल गई. अपने शानदार खेल के दम श्रीलका की टीम 6वीं बार एशिया चैंपियन बनने में कामयाब हुई.

-स्पोर्ट्स डेस्क,भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

56 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

57 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago