नवीनतम

Pushpa 2 फिल्म पर उठे सवाल: दिव्यागों के मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोडक्शन हाउस से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिव्यागों की सुविधा के लिए अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल में एक्सेसिबिलिटी फीचर्स जोड़ने के मामले में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस से जवाब मांगा है. न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने इसके साथ ही सुनवाई 21 जनवरी के लिए स्थगित कर दी है.

दरअसल, वकील राहुल बजाज ने फिल्म से फीचर्स जोड़ने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है. उन्होंने बताया कि वह पुष्पा 2 जाने के इच्छुक हैं, लेकिन फिल्म का ऑडियो विवरण भारत में केवल 12 स्क्रीनों पर होने को देखते हुए वे निराश हो गए हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा तक पहुंच में इसी तरह की बाधाएं हाल के दिनों में देखी गई है, जिसमें वेट्टैयान और पानी जैसी फिल्में भी शामिल है.

दृष्टिबाधित वकील बजाज ने व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर कहा कि जब पुष्पा 2 की बात आई, तो फिल्म तक की पहुंच केवल तीन क्षेत्रीय भाषाओं में थी. यहां तक कि ऑनलाइन मूवी टिकट आरक्षण प्लेटफॉर्म, बुक माई शो में दिव्यांगों की सहायता के लिए सुविधाएं नहीं थी. ऐसी दशा में ऐप्स को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि क्या पहुंच सुविधाएं प्रदान की गई हैं.

 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

12 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

19 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

21 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

23 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

29 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

30 minutes ago