Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pushpa 2 फिल्म पर उठे सवाल: दिव्यागों के मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोडक्शन हाउस से मांगा जवाब

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज के दो दिनों में दुनियाभर में करीब 415 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस बीच उसके प्रोडक्शन हाउस से अदालत में सवाल किए गए हैं.

'पुष्पा 2' को मिल गई नई रिलीज डेट

'पुष्पा 2'

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिव्यागों की सुविधा के लिए अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल में एक्सेसिबिलिटी फीचर्स जोड़ने के मामले में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस से जवाब मांगा है. न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने इसके साथ ही सुनवाई 21 जनवरी के लिए स्थगित कर दी है.

दरअसल, वकील राहुल बजाज ने फिल्म से फीचर्स जोड़ने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है. उन्होंने बताया कि वह पुष्पा 2 जाने के इच्छुक हैं, लेकिन फिल्म का ऑडियो विवरण भारत में केवल 12 स्क्रीनों पर होने को देखते हुए वे निराश हो गए हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा तक पहुंच में इसी तरह की बाधाएं हाल के दिनों में देखी गई है, जिसमें वेट्टैयान और पानी जैसी फिल्में भी शामिल है.

दृष्टिबाधित वकील बजाज ने व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर कहा कि जब पुष्पा 2 की बात आई, तो फिल्म तक की पहुंच केवल तीन क्षेत्रीय भाषाओं में थी. यहां तक कि ऑनलाइन मूवी टिकट आरक्षण प्लेटफॉर्म, बुक माई शो में दिव्यांगों की सहायता के लिए सुविधाएं नहीं थी. ऐसी दशा में ऐप्स को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि क्या पहुंच सुविधाएं प्रदान की गई हैं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital