आबादी के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े मजहब ईसाई (क्रिश्चियनिटी) के धर्मगुरू पोप फ्रांसिस द्वारा आर्चबिशप जॉर्ज कूवाकड़ को उनकी धार्मिक सेवा के लिए कार्डिनल बनाए जाने की घोषणा की गई है. इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत सरकार ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा, जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने किया.
भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर पोप फ्रांसिस और देश के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की तस्वीर शेयर की गई, जिसका कैप्शन था, ”यह भारत के लिए बहुत गर्व की बात है कि आर्चबिशप जॉर्ज कूवाकड को श्रद्धेय पोप फ्रांसिस द्वारा कार्डिनल बनाया जाएगा.”
इस समारोह में भागीदारी के लिए भारत सरकार ने केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा. समारोह से पहले, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की.’
समारोह से पहले, पोप फ्रांसिस ने एक ट्वीट के माध्यम से अपने विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने कहा, “क्राइस्ट का दिल खुलापन, उपहार और मुलाकात है. क्राइस्ट में हम एक-दूसरे से अच्छे और खुशहाल तरीके से संबंध बनाना सीखते हैं, ताकि हम पृथ्वी पर प्रेम और न्याय के लिए ईश्वर के राज्य को स्थापित कर सकें. क्राइस्ट के दिल के साथ एकजुट होकर, हमारे दिल इस सामाजिक चमत्कार को करने में सक्षम होते हैं.”
जॉर्ज कुरियन भारत सरकार में अल्पसंख्यक मामलों, मछली पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं, पोप से मुलाकात के ऐतिहासिक अवसर पर वे यूरोप स्थित वेटिकन सिटी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…
New Financial Rules: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही पेंशन, ITR की डेडलाइन, एलपीजी…
Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…
Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…