ICC ने जारी किया टी-20 वर्ल्ड कप का प्रैक्टिस शेड्यूल, जानिए कब है भारत का मैच
दुबई- एशिया कप में अपने दोनों सुपर-4 मैंच गंवाने के बाद भारत का सफर टूर्नामेंट में अब खत्म हो चुका है. गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीतकर भी भारत को टूर्नामेंट के नजरिए से कोई फायदा नहीं होने वाला है.
एशिया कप के बाद अगले महीने आईसीसी टी-20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है. जिसके लिए आईसीसी ने टूर्नामेंट में शामिल सभी 16 टीमों के प्रैक्टिस मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है.
टी-20 विश्व कप 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरु होने जा रहा है. इस टूर्मानेंट में टीम इंडिया से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. जिसकी तैयारियों के लिए भारत के पास काफी समय भी है. एशिया कप के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से टी-20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले से पहले उसे 2 प्रैक्टिस मैच खेलने का भी मौका मिलेगा. टी-20 विश्व कप में भारत 17 अक्टूबर को ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला औऱ 19 अक्टूबर को इसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा प्रैक्टिस मैच खेलेगा. टी-20 विश्व कप के सभी 16 टीमों के वॉर्म-अप मैच ब्रिस्बेन औऱ मेलबर्न में खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड खेला जाएगा. इस टूर्मानेंट में भारत को सुपर-12 में पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ एक ग्रुप में रखा गया है. भारत इस टूर्नामेंट में लीग स्टेज पर कुल 5 मैच खेलेगा.
—आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…