Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ICC ने जारी किया टी-20 वर्ल्ड कप का प्रैक्टिस शेड्यूल, जानिए कब है भारत का मैच

ICC ने जारी किया टी-20 वर्ल्ड कप का प्रैक्टिस शेड्यूल, जानिए कब है भारत का मैच

ICC ने जारी किया टी-20 वर्ल्ड कप का प्रैक्टिस शेड्यूल, जानिए कब है भारत का मैच

दुबई- एशिया कप में अपने दोनों सुपर-4 मैंच गंवाने के बाद भारत का सफर टूर्नामेंट में अब खत्म हो चुका है. गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीतकर भी भारत को टूर्नामेंट के नजरिए से कोई फायदा नहीं होने वाला है.

एशिया कप के बाद अगले महीने आईसीसी टी-20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है. जिसके लिए आईसीसी ने टूर्नामेंट में शामिल सभी 16 टीमों के प्रैक्टिस मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है.

 भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से खेलेगा प्रैक्टिस मैच

टी-20 विश्व कप 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरु होने जा रहा है. इस टूर्मानेंट में टीम इंडिया से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. जिसकी तैयारियों के लिए भारत के पास काफी समय भी है. एशिया कप के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से टी-20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले से पहले उसे 2 प्रैक्टिस मैच खेलने का भी मौका मिलेगा. टी-20 विश्व कप में भारत 17 अक्टूबर को ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला औऱ 19 अक्टूबर को इसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा प्रैक्टिस मैच खेलेगा. टी-20 विश्व कप के सभी 16 टीमों के वॉर्म-अप मैच ब्रिस्बेन औऱ मेलबर्न में खेला जाएगा.

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड खेला जाएगा. इस टूर्मानेंट में भारत को सुपर-12 में पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ एक ग्रुप में रखा गया है. भारत इस टूर्नामेंट में लीग स्टेज पर कुल 5 मैच खेलेगा.

 

  • 23 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 27 अक्टूबर: भारत बनाम ग्रुप ‘ए’ रनरअप टीम
  • 30 अक्टबूर: भारत बनाम साउथ-अफ्रीका
  • 2 नवंबर: भारत बनाम बांग्लादेश
  • 6 नवंबर: भारत बनाम ग्रुप ‘बी’ विनर

 

—आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital