पाकिस्तान भारत से कपास का आयात क्यों करना चाहता है,जानिये इसकी वजह

इस्लामाबाद– पाकिस्तान में सदी की भयानक बारिश और उसके बाद बाढ़ से बहुत कुछ तहस-नहस हो गया है.इस कारण कपास की फसल को भारी नुकसान हुआ है. ऐसे में पाकिस्तान टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने संघीय सरकार से वाघा सीमा के माध्यम से भारत से कपास के आयात की अनुमति मांगी है ताकि डिमांड को पूरा किया जा सके।पाकिस्तान के चर्चित अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्यातकों का कहना है कि कपास की खेती का 25 फीसदी हिस्सा तबाह हो गया है और देश में कच्चे माल की कमी की आशंका है।

सिंध और पंजाब प्रांत में बाढ़ से कपास की खेती के नुकसान के मद्देनजर सरकार ने बुधवार को एक कमेटी बनाई है, जो बीज कंपनियों के साथ बातचीत करेगी और उन्हें स्थानीय बाजार में अत्याधुनिक कपास के बीज पेश करने की सुविधा प्रदान करेगी।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और अनुसंधान मंत्रालय ने स्टेकहॉल्डर्स के साथ परामर्श करने और कपास खेती की उपज और क्षेत्र में वृद्धि के प्रस्तावों की समीक्षा करने के लिए बैठक के दौरान यह फैसला किया।

पाकिस्तान टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (पीटीईए) के मुख्य संरक्षक खुर्रम मुख्तार ने डॉन अखबार को बताया कि अपनी एक मांग को लेकर हमने वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल से संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि कपास की मांग का वास्तविक आकलन 15 सितंबर के बाद किया जाएगा।
मुख्तार ने कहा कि मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह गठबंधन सहयोगियों और अन्य स्टेकहॉल्डर्स के साथ इस मुद्दे को उठाएंगे।पिछले हफ्ते, वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भारत से सब्जियों के आयात की अनुमति देने के विचार का समर्थन किया था और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने राहत कार्यों के हिस्से के रूप में भारत से खाद्य पदार्थों के आयात के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया था।हालांकि वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि इस संबंध में फैसला गठबंधन सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा.

-आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तीस्ता से त्रिशूली तक, हिमालयी जलविद्युत परियोजनाओं की सुरक्षा पर अब नए सिरे से सोचने की जरूरत

हिमालयी नदियां भारत और नेपाल के लिए बिजली और आर्थिक विकास का बड़ा स्रोत हैं,…

13 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

15 minutes ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

21 minutes ago

आज के आंदोलनों में क्यों गूंज रहा है ‘इंकलाब जिंदाबाद’? जानिए इस नारे का असली मतलब

‘इंकलाब जिंदाबाद’ आज भी देश के अलग-अलग आंदोलनों में क्यों गूंजता है? जानिए कैसे एक…

23 minutes ago

बहराइच में बड़ा हादसा: डूबे हुए बच्चे की तलाश के दौरान गोताखोर के सिर में लगी गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत

बहराइच के झिंगहाघाट में सरयू नदी में डूबे बच्चे की तलाश में मदद कर रहे…

28 minutes ago

प्याज के दाम होंगे धड़ाम…! दिवाली से ठीक पहले सरकार ने चलाई ‘कांदा एक्सप्रेस’, जानें क्या रहेगा भाव?

दिवाली से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बफर…

36 minutes ago