भारत ने एशियन गेम्स जीते गोल्ड मेडल
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ भारत ने मेडल्स की सेंचुरी पूरी कर ली है. विमेंस कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को फाइनल में हराकर भारत को 100वां मेडल दिलाया. यह टीम इंडिया का 25वां गोल्ड रहा. भारत ने फाइनल में 26-24 से जीत हासिल की.
वहीं भारत के लिए आर्चरी से शनिवार की सुबह खुशखबरी आई. टीम इंडिया ने गोल्ड के साथ-साथ सिल्वर मेडल भी जीता. ओजस ने अभिषेक वर्मा को 149-147 से फाइनल में हराया. ओजस ने कंपाउंड इंडीविजुअल इवेंट में जीत हासिल कर गोल्ड जीता है. वहीं अभिषेक को सिल्वर मेडल मिला है.
इससे पहले, भारत ने आर्चरी में भी डबल धमाका किया है. मेंस कंपाउंड इवेंट का गोल्ड और सिल्वर दोनों भारत की झोली में आया है. फाइनल में ओजस देवताले ने गोल्ड मेडल जीता. जबकि रजत पदक अभिषेक वर्मा को मिला . इससे पहले, 14वें दिन पहला पदक भी आर्चरी में ही मिला था. अदिति स्वामी ने महिलाओं के कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. अदिति ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में इंडोनेशिया की तीरंदाज को 146-140 के अंतर से मात दी. भारत के पदकों की संख्या अब 100 हो गई है.
अदिति के बाद महिलाओं की कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट में ज्योति सुरेखा ने फाइनल में कोरिया की तीरंदाज को 149-145 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीता. ये उनका एशियन गेम्स 2023 का तीसरा स्वर्ण पदक है.
एशियन गेम्स में भारतीय दल 13वें दिन तक कुल 95 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. इसके अलावा-कई अलग-अलग इवेंट्स में भारत के 9 मेडल लगभग पक्के हो गए हैं. अगर ये सभी मेडल भारत जीत जाता है तो 100 मेडल का आंकड़ा पार हो जाएगा और भारत के लिए ये एक नया कीर्तिमान होगा.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने से पहले हार्दिक पांड्या चोटिल, दो दिन बाद है भारत का पहला मैच
भारत के खिलाड़ियों ने अभी तक जो 95 पदक जीते हैं उनमें 22 स्वर्ण, 34 रजत और 39 कांस्य पदक शामिल है. शुक्रवार को गेस्स के 13वें दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. इसके साथ ही भारत के पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के लिए अपनी सीट सुरक्षित कर ली है.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…