जेमिमा रोड्रिग्स आईसीसी 'महिला प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नॉमिनेट
दुबई- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स के फैंस के लिए खुशखबरी है. टीम इंडिया की धाकड़ बैटर जेमिमा रोड्रिग्स को अगस्त 2022 के लिए आईसीसी ‘महिला प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. ब्रिटेन में बर्मिघम एजबेस्टन 2022 में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स महिला टी-20 इवेंट में सिल्वर मेडल जिताने के लिए उन्होंने अपना बेहतरीन योगदान दिया था.
टीम इंडिया की धाकड़ बैटर जेमिमा रोड्रिग्स के लिए अगस्त का महीना काफी शानदार रहा. जेमिमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने भारतीय टीम को सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 31 गेंदों पर शानदार 44 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 7 बेहतरीन चौके भी शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए फाइनल मुकाबले में भी जेमिमा ने दमदार बल्लेबाजी करते ने 33 रनों की पारी खेली थी. भारतीय टीम इस मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने के बहुत करीब पहुंच गई थी. इससे पहले बारबाडोस के साथ हुए मैच में भी उन्होने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा था. जेमिमा ने नेशनल ईवेंट में शानदार 146 रन बनाए थे.
भारतीय स्टार खिलाड़ी जेमिमा के अलावा ऑस्ट्रेलिया की दो क्रिकेटर्स को भी नॉमिनेट किया गया है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ताहलिया मैकग्राथ और धाकड़ बल्लेबाज बेथ मूनी को राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट में सिल्वर मेडल जीतने के लिए उनके बेहतरीन योगदान के लिए नामांकित किया गया है. ताहलिया ऑस्ट्रेलिया की सिल्वर पदक विजेता टीम की प्रमुख सदस्य थी. उन्होने इस इवेंट में 13.40 की औसत से पांच विकेट लिए और बल्ले से भी शानदार 114 रन बनाए थे. खासकर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार नाबाद 78 रन बनाए थे.इस मैच में उन्होने तीन विकेट झटकते हुए एक रन आउट भी किया था. इस प्रदर्शन के बाद आईसीसी महिला टी-20 ऑलराउंडर रैंकिंग में 12वें रैंक पर पहुंच गई थी. बेथ मूनी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 टी-20 मैच में शानदार 167 रन बनाए थे. अप्रैल में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भी मूनी ने भारत के खिलाफ राष्ट्रमंडल खेले में सिल्वर मेडल मैच में अपना अर्धशतक बनाया था.
–आईएएनएस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…