भूकंप से थर्राया चीन और अफगानिस्तान,जान-माल का भारी नुकसान

बीजिंग – चीन और अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही देखने को मिल रही है। वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से चीन के सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी में सोमवार को आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर (सीईएनसी) के अनुसार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र 29.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.08 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 16 किमी की गहराई पर था।

भूकंप के झटके सिचुआन की राजधानी चेंगदू में महसूस किए गए, जो भूकंप के केंद्र से 226 किलोमीटर दूर है।

भूकंप के लिए एक लेवल-3 राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया सक्रिय कर दी गई है, आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि एक टीम को भेज दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि लुडिंग में कुल 30 दमकलकर्मी स्थिति का आकलन करने के लिए भूकंप के केंद्र में पहुंच गए हैं, जबकि सिचुआन में अन्य क्षेत्रों के 530 भूकंप राहतकर्मी भूकंप स्थल पर जा रहे हैं।

अफगानिस्तान में भी भूकंप से नुकसान

उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में आए भूकंप में रात भर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। रविवार रात के भूकंप से कुनार प्रांत में वित्तीय और मानवीय नुकसान हुआ है। कुनार के सूचना और संस्कृति के निदेशक और राज्यपाल के प्रवक्ता मावलवी नजीबुल्लाह हनीफ ने बताया कि हताहतों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने सोमवार पूर्वी अफगान शहर जलालाबाद के पास 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया।

 

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

37 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

46 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

47 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago