Categories: नवीनतम

“महात्मा जी अभी भी टाइम है, शादी कर लीजिये, आपकी मम्मी भी कहती हैं”, लालू यादव ने राहुल गांधी को दी सलाह, कांग्रेस नेता ने भी दिए मजेदार जवाब

Lalu Yadav On Rahul Gandhi: बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों का जमावड़ा लगा हुआ है. दिन में सीएम नीतीश कुमार के आवास पर विपक्षी पार्टियों की महाबैठक थी. बैठक में 15 दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. मीटिंग समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तनावपूर्ण माहौल को हल्का करते हुए राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा, ” महात्मा जी अभी भी समय है, शादी कर लीजिए, अपनी दाढ़ी भी काट लीजिए. हम सब आपके बारात में चलेंगे.”

लालू यादव ने राहुल की सराहना की

इसके बाद लालू यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की. राहुल की बढ़ी हुई दाढ़ी को लेकर यादव ने कहा कि अब इसे ज्यादा मत बढ़ाओ.” राजद प्रमुख ने कहा कि राहुल गांधी को उनके सुझाव का पालन करना चाहिए था और पहले ही शादी कर लेनी चाहिए थी. हालांकि लालू ने हंसते हुए कहा कि अभी भी समय है.

राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा, “पूर्व कांग्रेस प्रमुख और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी भी चाहती हैं कि वह शादी कर लें.” राहुल गांधी ने यादव को जवाब देते हुए कहा, ”अगर आप कह रहे हैं तो मुझे आपकी बात सुननी होगी.”

यह भी पढ़ें: जिस नीतीश-लालू को इंदिरा गांधी ने भेजा था जेल, वही आज कर रहे राहुल गांधी का स्वागत- जेपी नड्डा ने कसा तंज, उद्धव पर बोले- बालासाहेब सोचते होंगे…

विपक्षी नेताओं की पटना में हुई मुलाकात

बता दें कि आम चुनाव 2024 में केंद्र से सत्तारूढ़ भाजपा को बेदखल करने के लिए 27 विपक्षी नेताओं ने पटना में मुलाकात की. बैठक के बाद जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक, एकता पर आम सहमति के लिए सभी विपक्षी दलों के नेता एक बार फिर शिमला में मिलेंगे. हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

बताते चले कि विपक्षी दलों के प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए. दिल्ली के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बीच तनाव है क्योंकि दिल्ली की निर्वाचित सरकार की शक्तियों को कम करने के केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनकी लड़ाई में उनके नेताओं ने उनका समर्थन नहीं किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

6 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

15 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

1 hour ago