Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रयागराज: संगम में मुलायम सिंह की अस्थियां विसर्जित, अखिलेश संग मौजूद रहे परिवार के ये सदस्य

संगम में मुलायम सिंह की अस्थियां विसर्जित

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज  संगम में प्रवाहित कर दी गई.  उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव ने परिवार समेत संगम पर पहुंचकर उनकी अस्थियों को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि – विधान के साथ संगम में प्रवाहित किया. इस दौरान बड़ी संख्या में सपा के स्थानीय नेताओं के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और मुलायम सिंह यादव के परिवार की तमाम सदस्य मौजूद रहे.

इससे पहले हरिद्वार के चंडीघाट पर अखिलेश ने चाचा शिवपाल और पत्नी डिंपल के साथ अस्थियां को विसर्जित किया था. बता दें कि पूर्व रक्षा मंत्री और सपा संरक्षक मुलयाम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था. अभी पिछले 11 अक्टूबर को मुलायम के पार्थिव शरीर का उनके गांव सैफई में अंतिम संस्कार कर दिया गया था.

आपको बता दें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का हफ्तेभर पहले दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital