Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रेप के आरोपी लिंगायत संत शिवमूर्ति की मुश्किलें बढ़ी,पुलिस करेगी पूछताछ

रेप के आरोपी लिंगायत संत शिवमूर्ति की मुश्किलें बढ़ी,पुलिस करेगी पूछताछ

बेंगलुरु- नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.कर्नाटक पुलिस अब उनसे पूछताछ करेगी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच अधिकारी डिप्टी एसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम उनके कार्यालय में जाकर पूछताछ शुरू करेगी. बता दें 15 और 16 साल  की दो बच्चियों ने संत शिवमूर्ति के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था. जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को लिंगायत संत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जेल में बंद शिवमूर्ति मुरुघ ने शुक्रवार सुबह पुलिस से तबीयत बिगड़ने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. संत को अस्पताल में अदालत को बिना सूचना दिए शिफ्ट करने पर जिला और सत्र कोर्ट के जज बी.के. कोमल ने अभियोजन पक्ष को आड़े हाथों लिया है. इस मामले में जिला अस्पताल के सर्जन बसवराजू को भी अदालत तलब कर सकती है जिन्होंने संत शिवमूर्ति की मेडिकल रिपोर्ट में बताया था कि, उन्हे हृदय संबंधी बीमारी है.

अदालत ने संत के वकील की मांग को किया खारिज

जिला अदालत ने रेप के आरोपी लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू के वकील की मांग को खारिज कर दिया है. संत शिवमूर्ति के वकील ने अदालत से जेल में उन्हे सात्विक भोजन देने का अनुरोध किया था. जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए जेल के अधिकारियों को आदेश दिया है कि संत शिवमूर्ति को जेल में बाकी कैदियों की तरह ही नियमित भोजन दिया जाए.

मामले की दूसरी आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

नाबालिग लड़कियों के साथ रेप मामले में संत शिवमूर्ति मुरुघ का साथ देने वाली दूसरी आरोपी हॉस्टल वार्डन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने उन्हे शिवमोग्गा  केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया है. ऐसा इसलिए किया गया है, क्योकि चित्रदुर्ग में महिलाओं के लिए एक भी जेल नहीं है.

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital