खेल

IPL 2024 Auction: घंटे भर में टूटा आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर का रिकॉर्ड, KKR ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए दुबई में हुई ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पर सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा दांव लगाया और उन्हें 20.50 करोड़ में खरीदा. लेकिन उनके खरीदने के कुछ ही घंटे भर के भीतर ही कमिंस की टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए. मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा.

केकेआर ने स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा

कोलकाता ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले आईपीएल 2018 में भी केकेआर ने स्टार्क को 9 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वो चोटिल हो गए थे. जिस कारन वह नहीं खेल पाए थे. अब वह 2024 सीजन के लिए निलामी में शामिल हुए और इतिहास रच दिया. ऑक्शन में उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में खरीदा, ट्रेविस हेड पर भी खेला बड़ा दांव

मिचेल स्टार्क का आईपीएल करियर

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2024 के लिए निलामी में चार साल बाद हिस्सा लिया था. जिसमें उन्होंने इतिहास रचते हुए लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. आईपीएल में स्टार्क की करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने सिर्फ दो ही सीजन खेल हैं. साल 2014 और 2015 में मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में खेले हैं. जिसमें वह रॉयल चैलेंजर्स का हिस्सा थे. दो सीजन में स्टार्क ने कुल 27 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 34 विकेट झटके थे. साल 2014 में स्टार्क ने आईपीएल में 14 विकेट लिए थे. वहीं साल 2015 में उन्होंने 20 विकेट चटकाए थे. इस लीग में मिचेल स्टार्क का बेहतरीन प्रदर्शन 14 रन खर्च कर 4 विकेट रहा है.

केकेआर का स्टार्क पर बड़ा दांव

मिचेल स्टार्क दुनिया के बेहतरीन तेद गेंदबाजों में से एक हैं. वह विपक्षी बल्लेबाजों पर हावी होकर गेंदबाजी करते हैं. वह आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं लेकिन दो सीजन में उन्होंने 34 विकेट लेकर अपना प्रदर्शन दिखा चुके हैं. उनके प्रदर्शन को देखते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने उन पर बड़ा दांव खेला है. इंटरनेशन क्रिकेट में उनके नाम 647 विकेट दर्ज है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

10 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

27 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago