लीगल

क्या दोबारा जांचा जाएगा असम NRC का डेटा? सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, जानिए क्या हैं बड़ी मांगें

Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट ने असम एनआरसी मामले में दायर याचिका पर याचिका पर जवाब देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 2 सप्ताह का समय दे दिया है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है.

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से कोई जबाब नहीं

दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिककर्ताओ की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी नोटिस का केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से अभी तक जवाब नहीं दिया गया है. सिब्बल ने कोर्ट से अनुरोध किया कि उन्हें रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा दाखिल जवाब पर अपना जवाब दाखिल करने की अनुमति दी जाए. कोर्ट असम जमीयत उलेमा-ए-हिंद, ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन और असम संख्यालघु संग्राम परिषद की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है. वही हितेश देव शर्मा की ओर से पेश वकील मनीष गोस्वामी ने कोर्ट को बताया कि इसको लेकर एक और याचिका दायर की गई है.

दोबारा प्रमाणन या पुनः सत्यापन की मांग की गई

दायर नई याचिका में असम एनआरसी की पूरी प्रक्रिया के दोबारा प्रमाणन या पुनः सत्यापन की मांग की गई है. कोर्ट के सामने असम एनआरसी की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद उससे जुड़े कई अहम सवाल है. इनमें एनआरसी में शामिल लोगों को पहचान पत्र जारी करने का मुद्दा और पूरी एनआरसी प्रक्रिया के पुनः सत्यापन की मांग प्रमुख है. पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया था कि जिन लोगों को एनसीआर से बाहर रखा गया है., उनके लिए अपील का प्रावधान तो है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हो रहा है. इसको लेकर लोग बहुत परेशान है.

बता दें कि अंतिम एनआरसी जो असम के.असली भारतीय नागरिकों को मान्यता देता है, 31 अगस्त 2019 को जारी किया गया था. एनआरसी में शामिल होने के लिए कुल 3.3 करोड़ लोगो ने अर्जी दायर किया था. जिनमे से 19 लाख 6657 लोगों को बाहर कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी! देश में बढ़ते ड्रग्स नेटवर्क पर केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी, पंजाब-गोल्डन क्रिसेंट का जिक्र

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

8 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

23 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

39 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago