लीगल

Delhi Riots Case: दिल्ली पुलिस ने कहा कि जब बुद्धिजीवी आतंकवादी बन जाते है, तो वो और खतरनाक हो जाते हैं

दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम, उमर खालिद सहित अन्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर जमानत याचिका का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस ने कई सबूत अदालत के समक्ष पेश किया. दिल्ली पुलिस की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट को वीडियो क्लिप दिखाई और कहा कि यह सब तब प्लान किया गया था, जब नागरिकता संशोधन बिल पास होना था. कोर्ट में चलाई गई वीडियो क्लिप में शरजील इमाम कहते दिखे, एक सरकार की मनमानी हम कभी कबूल नहीं करेंगे”

एक और हिस्से में उन्होंने कहा, काम करने का एक ही तरीका है, सड़क बंद, मामला बंद. वही कोर्ट में चलाए गए अन्य वीडियो में शरजील इमाम कह रहा है कि दिल्ली में हम दूध, पानी बंद करना चाहते हैं, ये बयान उस समय के हैं जब नागरिकता से जुड़े कानूनों के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन चल रहे थें.

मामले की सुनवाई के दौरान एसवी राजू ने लाल किले का हवाला देते हुए कहा कि जब पढ़े लिखे बुद्धिजीवी आतंकवादी बन जाते हैं, तो वे जमीनी कार्यकर्ताओं से कही ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टरों और इंजीनियरों का देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होना एक ट्रेंड बन गया है.

ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान दिल्ली दंगों की योजना

एसवी राजू ने कोर्ट को बताया कि वह कहते हैं कि कोर्ट को नानी याद करा देंगे. वह बाबरी मस्जिद के बारे में बात करते हैं. एसवी राजू ने कहा कि शासन परिवर्तन के उद्देश्य के.साथ इसकी योजना बनाई गई थी, इसलिए इसका समय डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के समय का ही रखा गया. उन्होंने यह भी कहा कि यह एक संयोग नही, बल्कि पूरी सोची समझी साजिश थी.

उन्होंने यह भी कहा कि शरजील इमाम का कहना है कि यह कोई मामूली धरना या विरोध नहीं है. वह कहता है कि यह एक हिंसक विरोध है और आपको असम को भारत से अलग करना है.

ये भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, राऊज एवेन्यु कोर्ट 6 दिसंबर को करेगा विचार

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

33 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

44 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago