लीगल

सैनिक फार्म कॉलोनी नियमितीकरण पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से समाधान निकालने को कहा

सैनिक फार्म कॉलोनी के नियमितीकरण के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से इस मुद्दे का हल निकालने के लिए कहा है. मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने इसके लिए अधिकारियों से बैठक करने को कहा है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि न तो कॉलोनी को गिराने की कार्रवाई की गई है और ना ही इसे वैध घोषित किया गया है.

कोर्ट ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और दिल्ली सरकार के वकील से कोर्ट की सहायता करने को कहा है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मामला केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच झूल रहा है. कोर्ट ने कहा इसे चलते रहने की अनुमति नही दे सकते. कोर्ट ने सरकार से नीतिगत फैसला लेने को कहा है.

कॉलोनी न वैध, न अवैध – कोर्ट की चिंता

कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील से कहा कि हम यह नहीं कह रहे कि क्या करना है या तो नियमित करो या मत करो,  लेकिन आप बस टालमटोल कर थे है. हमें न करना पड़े, अदालत कर दे. कोर्ट 2015 में दायर एक याचिका भी शामिल है. अदालत ने कहा था कि प्रथम दृष्टया हमारा मानना है कि रिट याचिकाओं में उठाई गई चिंताओं पर भारत सरकार के आवास और शहरी विकास मंत्रालय, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम को ध्यान देने की जरूरत है.

पिछली सुनवाई में कहा कि मौजूदा स्थिति को देखें तो हजारों घर वहां बन चुके है. वास्तव में वो समृद्ध कॉलोनी है. हम भी क्यों न ऐसा कहें. केंद्र सरकार उन्हें रेगुलराइज करना चाहते हैं, तो इसके लिए जो जरूरी चार्ज बनते हैं, वो उनसे भरवाए  इलाके को रेगुलराइज करें. हमने कभी नहीं कहा कि इसमें किसी को कोई दिक्कत है.

दिल्ली हाई सैनिक फार्म एरिया की डेवलपमेंट कमिटी के कन्वीनर रमेश डुगर की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जो इलाके को रेगुलराइज करने की मांग कर रहे हैं. वर्ष 2017 में बेंच को बताया गया था कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय इस कॉलोनी को नियमित करने के बारे में दिल्ली सरकार व अन्य निकाय के साथ विचार हो रहा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, श्याम मीरा सिंह का ईशा फाउंडेशन पर वीडियो हटाने को कहा

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

13 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

29 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

33 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

35 minutes ago