दिल्ली हाई कोर्ट ने हनी सिंह और बादशाह के पुराने विवादित गाने ‘माफिया मुंडीर (वॉल्यूम 1) के गाने को लेकर बड़ा आदेश पारित किया है. कोर्ट ने यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से गाने को हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट 7 मई को अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अदालत की अंतरात्मा इस गीत को देखकर झकझोर देती है.
यह गीत अपमानजनक और अश्लील है. कोर्ट ने कहा कि यह गीत महिलाओं के प्रति अभद्र, अश्लील और अपमानजनक है और कोई भी सभ्य समाज इस तरह की सामग्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रहने की अनुमति नही दी जा सकती है. यह गाना वर्ष 2000 से ही अश्लीलता को लेकर विवादों में है. हाई कोर्ट ने हिंदू शक्ति दल द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश दिया है.
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को गूगल के समक्ष शिकायत दर्ज करने की स्वतंत्रता प्रदान की है.
वही केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता की ओर से शिकायत मिलने पर सरकारी प्राधिकरण के अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किया जाएगा. दायर याचिका में यूट्यूब, स्पॉटीफाई और गूगल से गाने के वीडियो और ऑडियो को हटाने की मांग की गई थी. याचिका में कहा गया था कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान हनी सिंह ने गानों की कुछ लाइने गाई, जिससे पुष्टि होती है कि गाना उन्हीं के द्वारा गाया गया था.
बता दें कि ‘माफिया मुंडीर’ हनी सिंह रफ्तार और बादशाह जैसे कलाकारों का एक ग्रुप था, जो रैप की दुनिया मे बेहद पॉपुलर हुआ, लेकिन आपसी मतभेदों के कारण टूट गया. इस ग्रुप में हनी सिंह के अलावा, रफ्तार, बादशाह, मनी औजला, लिल गोलू और दे स्टार जैसे कलाकार शामिल थे.
ये भी पढ़ें: ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, जमानत रद्द; कोर्ट ने एक सप्ताह में सरेंडर का दिया आदेश
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…