लीगल

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. ईडी ने केजरीवाल की ओर से दायर याचिका का विरोध किया है. कोर्ट 19 दिसंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है.

केजरीवाल ने की फैसले में संशोधन की मांग

केजरीवाल ने अपनी याचिका में सेंशन कोर्ट के फैसले में संशोधन की मांग की है. जिसमें ईडी द्वारा दायर शिकायतों के संबंध में अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था. सेशन कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि उनके खिलाफ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त आधार है. केजरीवाल ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट का रुख किया था, जिसमें उन्हें ईडी की शिकायत पर उसके समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया था.

ईडी ने क्या किया था मजिस्ट्रेट अदालत से अनुरोध

ईडी ने मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष शिकायत दायर कर अनुरोध किया था कि कथित आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में केजरीवाल को जारी कई समन की अनदेखी को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाए. वही दूसरी ओर दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप विधायक दुर्गेश पाठक, TRS नेता के कविता और अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए. राउज एवेन्यू कोर्ट मामले में 21 नवंबर को सुनवाई करेगा.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

7 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

11 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

16 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

18 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

33 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

50 minutes ago