लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह और नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में दर्ज मुकदमे पर कोई रोक नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने साफ कह दिया है कि जामिया मिलिया इस्लामिया (Sharjeel Imam Jamia Millia Islamia speech) में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए शरजील इमाम के खिलाफ दर्ज देशद्रोह और नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में मुकदमे पर कोई रोक नहीं है. न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने कहा कि निचली अदालत इमाम के खिलाफ आरोप तय करने के लिए स्वतंत्र है.

निचली अदालत आरोप तय करेगी

न्यायालय ने कहा कोई रोक नहीं है, मुकदमा निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा. यदि निचली अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंचती है कि पर्याप्त सामग्री है, तो वह आरोप तय करेगी. अदालत ने यह टिप्पणी तब की जब इमाम द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए और 153ए के तहत देशद्रोह और अभद्र भाषा के आरोपों को खारिज करने की मांग वाली याचिका सुनवाई के लिए आई थी.


ये भी पढ़ें: 19 साल के लड़के ने Live-in Partner के 4 साल के बच्चे को पैंट में पेशाब करने पर पीटकर मार डाला: Mumbai Police


कोर्ट ने एसपीपी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश होने वाले विशेष सरकारी अभियोजक के उपलब्ध न होने के कारण अदालत ने मामले को स्थगित कर दिया. अदालत ने एसपीपी की लगातार अनुपस्थिति पर सवाल उठाया है. लेकिन बाद में अभियोजन पक्ष द्वारा किए गए स्थगन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया. इस मोड़ पर शरजील इमाम के वकील ने बताया कि ट्रायल कोर्ट आरोप तय करने के चरण में है.

आरोप तय हो गए क्या होगा

अदालत ने कहा तो क्या. अगर आरोप तय हो गए, तो क्या होगा. इमाम के वकील ने जवाब दिया कि उन्होंने उन आरोपों को चुनौती दी है. इसके बाद अदालत ने स्पष्ट किया कि इस पर कोई रोक नहीं है और ट्रायल कोर्ट आगे बढ़ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

3 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

4 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

24 minutes ago

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

1 hour ago