लीगल

दिल्ली दंगे 2020: IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट 11 जून को सुनाएगा फैसला, ताहिर हुसैन समेत 11 हैं आरोपी

Ankit Sharma Murder Case:  दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने साल 2020 में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ऑफिसर अंकित शर्मा मौत मामले में 11 जून को फैसला सुनाएगा. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित 11 आरोपियों के खिलाफ दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.

हत्या के बाद शव नाले से बरामद

अंकित शर्मा की हत्या फरवरी 2020 में उस समय हुई थी, जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली साम्प्रदायिक हिंसा की चपेट में था. अंकित शर्मा की हत्या के बाद उनके शव को एक नाले से बरामद किया गया था, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इस मामले में अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर दयालपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.

मामले की जांच और अदालत में पेश किए गए दस्तवेजों के अनुसार, 25 फरवरी 2020 की शाम चांद बाग पुलिया के पास दंगाई भीड़ ने अंकित शर्मा को घेर लिया था. आरोप है कि भीड़ उन्हें जबरन खींचकर ले गई और उन पर बेरहमी से हमला किया गया. इस हत्या में उनके परिवार ने तत्कालीन आप पार्षद ताहिर हुसैन पर आरोप लगाया था. इसी वजह से ताहिर हुसैन को आप से निकाल दिया गया और दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.

दायर चार्जशीट में कई अहम खुलासे

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दायर चार्जशीट में कई अहम खुलासे किए है. दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच द्वारा दाखिल चार्जशीट में ताहिर हुसैन सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने इस मामले में सलमान को मुख्य आरोपी बनाया है. चार्जशीट के मुताबिक आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्या के लिए साजिश रची गई थी.

हुसैन के घर के बाहर की वारदात

अंकित शर्मा के नेतृत्व में भीड़ ने खास तौर पर टारगेट किया. खजूरी खास इलाके में ताहिर हुसैन के घर के बाहर वारदात हुई. शर्मा की हत्या के बाद भीड़ ने एक नाले में लाश को फेंक दी. पुलिस का दावा है कि उनके पास इस बात के सबूत है कि कुछ लोग लाश नाले में फेंक रहे है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि अंकित शर्मा की हत्या तेज धारदार वाले हथियार से की गई.

ताहिर हुसैन पर दिल्ली दंगा की साजिश रचने का आरोप है. साल 2020 फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ये दंगे हुए थे और कई लोगों की जान गई थी. ताहिर हुसैन पर दंगे भड़काने और उनकी फंडिंग सहित अन्य आरोप है.

यह भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, बिना एनओसी के चल रहा था गेस्ट हाउस

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

तिलक वर्मा को घेरा, उखाड़ फेंका विकेट! लाइव मैच में भारत-पाक खिलाड़ियों की भिड़ंत, VIDEO वायरल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में भारत ए और पाकिस्तान ए के खिलाड़ियों के…

8 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में बारिश का कहर! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड का भी बड़ा अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 23 नवंबर…

1 hour ago

वैकुंठ चतुर्दशी पर ग्रहों की चाल में बड़ी उथल पुथल…! 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आज का पूरा राशिफल

23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी, भरणी नक्षत्र और कई शुभ योगों के संयोग से…

2 hours ago

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

11 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

12 hours ago