लीगल

सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार को मिली राहत, ईडी की गिरफ्तारी अवैध करार

अवैध खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कथित आरोपी सोनीपत से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की दलीलों को खारिज करते हुए पंवार की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया है.

जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि एजेंसी एक व्यक्ति को बयान देने पर मजबूर कर रही थी और यह काफी चुकाने वाला है. कोर्ट ने लगातार 15 घंटे पूछताछ करने को कठोर और अमानवीय बर्ताव बताया है.

अवैध थी सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी

कोर्ट ने पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसके तहत कहा गया था कि सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी अवैध थी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह साफ कर दिया है कि हाई कोर्ट और खुद द्वारा की गई टिप्पणियां केवल जमानत देने के मुद्दे पर थी, न कि मामले की योग्यता पर. पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि ईडी ने पंवार को नोटिस जारी किया था.

20 जुलाई को गुरुग्राम से हुई थी गिरफ्तारी

वह सुबह 11 बजे गुड़गांव में ईडी के ऑफिस में पेश हुआ और उससे लगातार 1.40 बजे तक 14 घंटे और 50 मिनट तक पूछताछ की गई. यह एक इंसान की गरिमा के खिलाफ है. सुरेंद्र पंवार तीन महीने जेल में रहने के बाद विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आए थे. पंवार को ईडी ने 20 जुलाई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था.

अंबाला जेल में पेश होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था. हाई कोर्ट के आदेश के बाद 25 सितंबर 2024 को सुरेंद्र पंवार जेल से रिहा हुए थे. इस आदेश को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुरेंद्र पंवार जेल से रिहा होने के बाद कांग्रेस की टिकट पर सोनीपत से विधानसभा का चुनाव लड़े थे, हालांकि वो विधानसभा चुनाव हार गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

5 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

5 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

6 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

7 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

7 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

8 hours ago