Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कर्नाटक के मुख्यमंत्री की पत्नी ईडी की पूछताछ में मंगलवार को नही होंगी शामिल

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी.एम. को जांच एजेंसी ने पूछताछ का समन भेजा, लेकिन उन्होंने खुद को पीड़ित बताते हुए कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की है.

Karnataka CM Siddaramaiah
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी.एम. को मिला पूछताछ का समन तो बोली- ‘मैं आरोपी नहीं बल्कि मैं तो पीडिता हूं.’

जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी.एम. को पूछताछ का समन भेजा गया है. लेकिन सूत्र बताते हैं की पार्वती पूछताछ की प्रक्रिया में हिस्सा लेने मंगलवार 28 जनवरी को नहीं आने वाली हैं. पार्वती बी.एम ने कर्नाटक हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर करते हुए कोर्ट में सुनवाई की मांग की है और उनके द्वारा रिट पिटीशन के मार्फत ये बताया गया है कि सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी.एम इस घोटाले में आरोपी नहीं बल्कि वो खुद इस मामले में पीड़ित हैं.

पार्वती बी.एम का ये भी कहना है कि उन्हें ईडी के द्वारा पूछाताछ का समन भी नहीं भेजा जाना चाहिए. उनके द्वारा ये भी बताया गया है कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण में कार्यरत कई कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका इस मामले में संदिग्ध है, उन आरोपियों के खिलाफ तफ्तीश होनी चाहिए जो इस घोटाले में शामिल हैं.


ये भी पढ़ें- जहरीले सांपो के काटने के बाद प्राथमिक उपचार को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘समस्या पूरे देश की नहीं’


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest