सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को नियम कानून के दायरे में लाने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है. यह जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील और बीजेपी नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दायर की गई है. दायर जनहित याचिका में राजनीतिक दलों के पंजीकरण और उनके विनियमन के लिए नियम बनाने के निर्देश देने की मांग की गई है. दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि फर्जी दल काले धन को।सफेद करने और अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं. इसकी जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानून बनाने की जरूरत है.
याचिका में यह भी कहा गया है कि फर्जी राजनीतिक दल न सिर्फ अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को पदाधिकारी बना रहे हैं, बल्कि चंदा के नाम पर मोटी रकम लेकर अपराधियों को संगठन में जगह दे रहें है. इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और पारदर्शिता पर हमला हो रहा है. दायर याचिका में राजनीति में भ्रष्टाचार, जातिवाद, क्षेत्रवाद, सांप्रदायिकता और अपराधीकरण को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है.
एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए याचिका में दावा किया गया है कि आयकर विभाग को एक फर्जी राजनीतिक पार्टी मिली हैं जो 20 फीसदी कमीशन काटकर काले धन को सफेद कर रही है. याचिका में यह भी कहा गया है कि राजनीतिक दलों के लिए कोई नियम कानून नहीं हैं, इसलिए कई अलगाववादियों ने चंदा इकठ्ठा करने के लिए अपनी राजनीतिक पार्टी बना ली है. इन दलों के कुछ पदाधिकारी पुलिस सुरक्षा पाने में भी सफल रहे है.
याचिका में भारत के विधि आयोग को विकसित लोकतांत्रिक देशों की सर्वोत्तम प्रथाओं की जांच करने और राजनीति में भ्रष्टाचार और अपराधीकरण को कम करने के लिए राजनीतिक दलों के पंजीकरण और विनियमन पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश देने की मांग की गई है.
ये भी पढ़े: दिल्ली दंगों के आरोपियों की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तय की सुनवाई की तारीख
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…