लीगल

ITAT में खाली पदों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र को नोटिस, हाई कोर्ट से न्यायिक अधिकारी भेजने को कहा

Supreme Court notice to Centre: सुप्रीम कोर्ट ने आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) में कर्मचारियों और सदस्यों के रिक्त पदों को लेकर दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने हाई कोर्ट्स से आवश्यकतानुसार न्यायिक अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का भी निर्देश दिया है. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह निर्देश दिया है.

वैकल्पिक और अस्थायी समाधान

कोर्ट ने इस गंभीर संकट के समाधान के लिए अटॉर्नी जनरल आर वेंक्टरमणी से सहायता करने को कहा है. प्रशासनिक रिक्तियों के कारण टैक्स विवादों के निपटारे में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक वैकल्पिक और अस्थायी समाधान पेश करने को कहा है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया है कि वह याचिका की एक कॉपी अटॉर्नी जनरल को सौपनें का निर्देश देने को कहा है. ताकि आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जा सकें.

मामले में प्रशासनिक पक्ष को देखा जाएगा

एक अंतरिम व्यवस्था के तौर पर ट्रिब्यूनल सीधे हाई कोर्ट्स न्यायिक अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का अनुरोध कर सकते है. बशर्ते उन अधिकारियों को वहां से कार्यमुक्त करना संभव हो. सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है. जिसे आईटीएटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार बंसल ने दायर किया था.

दायर याचिका में ट्रिब्यूनल में रिक्तियों का जिक्र किया गया था. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया कि रजिस्ट्रार सहित सभी अधिकारियों के पद कई वर्षों से खाली पड़ा है. इसपर कोर्ट ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि ये पद इतने लंबे समय से खाली क्यों पड़ा है. कोर्ट ने आश्वासन दिया गया इस मामले में प्रशासनिक पक्ष को देखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: खुद का वीडियो ही बना गले की फांस! नीट पेपर लीक में RCC कोचिंग के मालिक मोटेगांवकर की रिमांड बढ़ी

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

6 minutes ago

देवर-भाभी वाले पोर्न वीडियो बैन: ब्रिटेन के नए नियमों से भारत के लिए क्या हैं सबक?

Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…

11 minutes ago

Vijayadashami 2026: रावण के 10 सिर सिर्फ कहानी नहीं, इंसान की 10 बड़ी कमजोरियों का संदेश भी हैं

Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…

15 minutes ago

शिवराज सिंह चौहान का ‘सिरफिरा’ वाला बयान वायरल, जानिए किस पार्टी के लिए बोले ये कड़वे शब्द

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

20 minutes ago

सऊदी के आगे लाचार बांग्लादेश! कपल की फांसी पर तारिक रहमान क्यों हैं चुप?

Bangladesh Saudi Arabia Over Death Penalty: मक्का में दो बांग्लादेशी नागरिकों को बिना बताए फांसी…

38 minutes ago