Bharat Express DD Free Dish

Justice Joymalya Bagchi

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के तीन सदस्यों दो न्यायिक अधिकारियों और एक विशेषज्ञ सदस्य का कार्यकाल नए सदस्यों की नियुक्ति होने तक बढ़ाने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन मिश्रा को अंतरिम राहत देते हुए मौजूदा कमेटी को चुनाव होने तक काम जारी रखने की अनुमति दी, लेकिन उसके अधिकारों को सीमित कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की आठवीं की किताब में जोड़े गए अध्याय में न्यायपालिका को भ्रष्टाचार बताने को लेकर लिए गए स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई को बंद कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की ओर से उठाए गए छह आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है. इनमें पांच मामलों की पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) जांच कर चुकी है.

सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी के गौलापार में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है.

पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान टीएमसी ने दावा किया कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का असर कई विधानसभा सीटों के नतीजों पर पड़ा.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम में चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस कार्रवाई से आपत्ति है तो वह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का रुख कर सकता है.

देश में मतदान को अनिवार्य करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह एक नीतिगत मामला है और न्यायपालिका इस पर आदेश जारी नहीं कर सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने स्कोरा के शासी निकाय में महिला वकीलों के लिए कुछ पद आरक्षित करने का सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम में चार साल की बच्ची से हुए यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि पीड़ित बच्ची से पूछताछ के दौरान अधिकारी सिविल ड्रेस में रहें ताकि बच्ची के सामने उनकी पहचान उजागर नही हो.