लीगल

सुप्रीम कोर्ट परिसर में पान मसाला या गुटखा चबाकर परिसर को लाल करना पड़ा महंगा, कोर्ट ने जारी किया नया सर्कुलर

सुप्रीम कोर्ट परिसर में पान मसाला या गुटखा चबाकर परिसर को लाल करना महंगा पड़ गया है. सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने एक सख्त चेतावनी जारी किया है. 11 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट प्रशासनिक विभाग ने सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट परिसर में कुछ लोग पान मसाला, गुटखा खाकर दीवार के कोनों, वाशबेसिन और पीने की पानी के जगह पर थूक देते है. कोर्ट ने ऐसे लोगों को अपनी आदत सुधारने की नसीहत दिया है.

कोर्ट ने यह भी कहा है कि इससे न सिर्फ गंदगी फैलती है, बल्कि संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है. कोर्ट ने कहा है कि इस आदत से पानी की निकासी बंद हो जाती है और संक्रमण का खतरा बना रहता. साथ ही भवन का उपयोग करने वाले अन्य लोगों की भी असुविधा होती है.

असिस्टेंट रजिस्ट्रर ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया

इसलिए गुटखा, पान मसाला खाने वालों को हिदायत दी जाती है कि पान मसाला या गुटखा चबाकर परिसर में न थूके. साथ ही परिसर को साफ रखने में सहयोग करें. असिस्टेंट रजिस्ट्रर की ओर से जारी इस निर्देश में सभी संबंधित लोगों से अपील की गई है. परिसर में पान.मसाला, गुटखा या तंबाकू थूकने से बचें और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई है.

हालही में केंद्र सरकार ने संकेत दिया है कि गुटखा और पान मसाला पर सख्त कार्रवाई कर सकता है. लंबे समय से बढ़ते इस्तेमाल, स्वास्थ्य जोखिमों और टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद सरकार ने अब नया और कड़ा वित्तीय प्रावधान लागू करने की तैयारी कर ली है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा से जुड़े मामलों में सीबीआई से स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने का दिया निर्देश

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

9 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

15 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

27 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

36 minutes ago