लाइफस्टाइल

आरोग्यवर्धिनी वटी: बहुत पुरानी इलाज की विधि है ‘आयुर्वेद’, मोटापा, पाचन, त्वचा से जुड़ी दिक्‍कतों से यूं पाएं निजात

Arogyavardhini Vati: आयुर्वेद भारत की बहुत पुरानी इलाज की विधि है, जो हमें प्रकृति के साथ जुड़कर स्वस्थ रहने की सीख देती है. इसी आयुर्वेद में एक खास दवा है ‘आरोग्यवर्धिनी वटी’, यह छोटी सी गोली जैसी दवा दिखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं. इसका इस्तेमाल लीवर की परेशानी, त्वचा के रोग, पाचन की गड़बड़ी, मोटापा और खून से जुड़ी बीमारियों में किया जाता है. यह दवा शरीर को अंदर से साफ करती है और बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाती है. आयुर्वेद में इसे एक ऐसी औषधि माना गया है, जो न केवल बीमारियों को दूर करती है, बल्कि शरीर की आंतरिक ताकत को भी बढ़ाती है.

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, आरोग्यवर्धिनी वटी कई जानी-मानी औषधियों को मिलाकर बनाई जाती है, जो मिलकर इसे एक असरदार और बहुउपयोगी दवा बनाते हैं. इसमें त्रिफला (हरड़, बेहड़ा, आंवला) जैसे पेट साफ करने वाले घटक होते हैं, जो पाचन को ठीक रखते हैं.

शुद्ध शिलाजीत और शुद्ध गंधक का इस्‍तेमाल करें

शुद्ध शिलाजीत और शुद्ध गंधक शरीर को ताकत देते हैं और अंदर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं. लोहत भस्म और अभ्रक भस्म खून को साफ करते हैं और कमजोरी दूर करते हैं. इसमें तांबे की राख भी मिलाई जाती है, जो चर्बी और टॉक्सिन्स को कम करने में मदद करती है. चित्रक मूल और कुटकी जैसी जड़ी-बूटियां पाचन सुधारने और लीवर को मजबूत करने का काम करती हैं. इन सभी चीजों का मेल इसे एक बेहतरीन डिटॉक्स को संतुलित करने वाली औषधि बना देता है.

शरीर के कई हिस्सों पर एक साथ काम करती है यह दवा

यह आयुर्वेदिक दवा शरीर के कई हिस्सों पर एक साथ काम करती है. आरोग्यवर्धिनी वटी फैटी लिवर या हेपेटाइटिस में लीवर को साफ करती है. त्वचा रोग की समस्याएं, जैसे पिम्पल्स, फोड़े-फुंसी, खुजली या एक्जिमा में भी यह काफी राहत देती है. जिन लोगों को मोटापा या ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है, उनके लिए यह दवा शरीर की चर्बी को घटाने और मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करती है. पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, गैस या अपच को दूर करने में भी यह उपयोगी है, क्योंकि इसमें त्रिफला और चित्रक जैसे पाचन सुधारने वाले तत्व होते हैं.

यह भी पढ़ें: सीताफल खाने के 5 जबरदस्त फायदे, पत्तियां और बीज भी हैं कमाल

दिल को भी फायदा पहुंचाती है आरोग्यवर्धिनी वटी

इसके अलावा, आरोग्यवर्धिनी वटी दिल को भी फायदा पहुंचाती है, क्योंकि यह खून को साफ करती है और दिल की नाड़ियों को मजबूत बनाती है. कुछ मामलों में यह हॉर्मोन की गड़बड़ी, जैसे महिलाओं में पीसीओएस या पुरुषों में कमजोरी की समस्याओं में भी सहायक मानी जाती है.

भारत एक्स्प्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

8 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

22 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

3 hours ago