लाइफस्टाइल

Cucumber Benefits: कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है खीरा, जानें इसे खाने के ये 4 फायदे

Benefits Of Eating Cucumber: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और इस मौसम में लोग पानी से भरपूर फूड्स खाना पसंद करते हैं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. खीरे को गर्मियों में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फूड्स में से एक माना जाता है. कोई इसे सलाद में खाता है तो कोई इसे रायते में डालकर मजा लेता है. कई लोग खीरे की सब्जी बनाते हैं, तो कुछ इसे नाश्ते के तौर पर खाना पसंद करते हैं. गर्मियों में खीरा बहुत ही लाजवाब चीज है, यह न केवल खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ भी हैं. आइए हम आपको बताते हैं खीरा खाने के फायदे…

शरीर को डिहाइड्रेटेड होने से बचाता है

खीरे में भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध होने के साथ ही इसमें इलेक्ट्रोलाइट भी होता है, जो गर्मी में शरीर को डिहाइड्रेशन होने से बचाता है. आंत को बनाए रखने, कब्ज को रोकने और स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए हाइड्रेट रहना आवश्यक होता है.

कैंसर से बचाव (Benefits Of Eating Cucumber)

खीरे में उच्च स्तर के कड़वे स्वाद वाले पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें कुकुर्बिटासिन कहा जाता है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ हेल्थ सर्विसेज में एक लेख के अनुसार कुकुर्बिटासिन कैंसर कोशिकाओं को उत्पन्न करने से रोक कर कैंसर न होने में मदद करता है.

डायबिटीज कंट्रोल

डायबिटीज को कंट्रोल करने और रोकने में खीरा अहम भूमिका निभाता है. इसमें ऐसे पदार्थ होते हैं जो ब्लड शुगर को कम करता है. इसमें ऐसे पदार्थ होते हैं, जो डायबिटीज को कम करता है. एक अध्ययन के अनुसार खीरे के छिलके को खाने से चूहों में डायबिटीज की लक्षण कम पाए गए हैं. यह खीरा के एंटीऑक्सीडेंट गुण का कारण हो सकता है.

यह भी पढ़ें : Mothers Day 2024: आप भी मदर्स डे को बनाना चाहते हैं खास तो मां को दिल्ली के पास इन जगहों जरूर लेकर जाएं, हमेशा याद रहेगा ये दिन

स्किन केयर (Benefits Of Eating Cucumber)

खीरे में पाए जाने वाले पौषक तत्व त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है. इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बे को दूर करता है. इसके साथ ही ये हाथ-पैर की फटी त्वचा को कोमल और हेल्दी बनाए रखता है.

Uma Sharma

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

4 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago