लाइफस्टाइल

Biotin Rich Foods: स्किन और बालों के लिए बायोटिन फूड्स हैं सबसे बेस्ट, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Biotin Rich Foods: बालों को हेल्दी रखने के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी हैं. अगर शरीर को सही पोषक तत्व और पोषण मिले, तो उसका तेज चेहरे पर नजर आता है. त्वचा के स्वास्थ्य के लिए ऐसा ही एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है बायोटिन. यह एक ऐसा बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन है, जो जीवंत और चमकदार त्वचा बनाए रखने में काफी अहम भूमिका निभाता है.

बाल, त्वचा और नाखून को हेल्दी रखने के लिए कुछ जरूरी विटामिन की जरूरत होती है, वो बायोटिन या विटामिन बी7 होता है. जो साबुत अनाज, नट्स, बीजों, पालक, चावल और केले में पाया जाता है. बालों और स्किन की केयर के लिए बायोटिन तेजी से प्रयोग हो रहा है. शरीर में बायोटिन की कमी होने पर बाल काफी पतले हो जाते हैं और चेहरे पर रैशेज नजर आने लगते हैं.

बायोटिन क्या है ?

बायोटिन एक तरह से पानी में घुलनशील विटामिन बी है, जो हमारे शरीर को एक साथ कई सारे फायदा करता है, जैसे- बालों को मजबूत बनाएं, धूप, डस्ट और पॉल्यूशन से बचाव करता है और इसके साथ ही चमकदार भी बनाता है. हेयरफॉल, पतले और ड्राई हेयर की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को तो जरूर बायोटिन का सेवन करना चाहिए.

बालों को रखे हेल्दी

बालों की ग्रोथ के लिए बायोटिन का प्रयोग करते हैं. आपके शरीर को क्या-क्या चाहिए, इसके आधार पर अलग-अलग पोषण और विटामिन जरूरी है. इसके साथ ही, विटामिन डी और कैल्शियम आपके बालों को हेल्दी रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं. प्रोटीन और अमीनो एसिड, जो बालों की ग्रोथ के लिए भी महत्वपूर्ण हैं. बायोटिन के साथ बी कॉम्प्लेक्स विटामिन उन प्रोसेस में मदद कर सकते हैं जो किसी कारण से नए बालों के विकास पर असर करते हैं. साथ ही, विटामिन ए, सी और ई शरीर की इंटरनल प्रोसेस के जरिए आपके बालों को हेल्दी रखने में हेल्प करते हैं.

बायोटिन की भूमिका

बालों की हेल्थ के लिए बायोटिन के इस्तेमाल पर अक्सर जोर दिया जाता है. बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और बालों के झड़ने को रोकने के लिए जरूरी है. हालांकि, बायोटिन शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. बायोटिन मुख्य रूप से केराटिन को बढ़ावा देने में मदद करता है और कोलेजन को जोड़ने में मदद कर सकता है, जो मजबूत और हेल्दी बालों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है. विटामिन ए, सी, डी, और ई, जिंक, बी विटामिन, आयरन, बायोटिन, प्रोटीन और जरूरी फैटी एसिड जैसे पोषण की कमी से बालों की ग्रोथ को धीमा कर सकता है और झड़ने का कारण बन सकता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago