सूरजमुखी
Health benefits: वैसे तो सूरजमुखी का बीज देखने में काफी खूबसुरत लगता है. लेकिन क्या आप जानते है कि सूरजमुखी के बीज शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. तो आइए जानते हैं सूरजमुखी को खाने के फायदें.
इसको खाने से जहां हड्डिया मजबूत होती हैं वहीं दिल भी सेहतमंद रहता है. सूरजमुखी के बीज खाने से आर्थइटिस के मरीजो को लाभ होता है. इसके नियमित सेवन से दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होने के साथ दिल लंबे समय तक स्वस्थ रहता है. डायबिटीज के मरीज भी इसे आसानी से खा सकते हैं. सूरजमुखी के बीज में एंटी-इन्फ्लेमेटरी मौजूद होते है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है. इसके नियमित सेवन से ये कई बीमारियों से भी बचाती है. सूरजमुखी के बीज खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ स्ट्रेस को कम करने में भी मददगार होते हैं. ध्यान रखें, सूरजमुखी के बीजों को छिल कर ही खाएं.सूरजमुखी का बीज खाने से दिल हेल्दी रहता है इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और पॉलीसैचिरेटेड फैटी एसिड आदि से भरपूर रहता है.
सूरजमुखी के बीज खाने से हड्डियां मजबूत बनी रहती है और मांसपेशियों में होने वाला दर्द भी आसानी से दूर होता है. इसको खाने से शरीर की थकान आसानी से दूर होती है. सूरजमुखी के बीजों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है.
सूरजमुखी के बीज डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होते है इनमें पाए जाने वाला पोलीसैचुरेटेड फैट शरीर को हेल्दी रखने के साथ डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.
सूरजमुखी के बीज में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है, जो आपके मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद होता है यह दिमाग को शांत रखता है और स्ट्रेस को दूर करता है. यह मस्तिष्क के कार्य में भी सुधार करता है और याददाशत तेज करने में मदद करता है.
-भारत एक्सप्रेस
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…