लाइफस्टाइल

Diwali 2023: दिवाली पर घर सजाने के लिए करनी है शॉपिंग, Delhi NCR की इन 5 सबसे सस्ती मार्केट का करें रुख

Diwali 2023: दिवाली का असली आनंद खरीदारी करने में आता है. नए कपड़ों से लेकर सजावट , रंगोली, दीयों से दुकानें सज चुकी हैं. दिवाली का त्योहार दो चार दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है. हर एक दिन का अपना महत्व होता है. धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, भाई दूज सबके लिए अलग-अलग तैयारियां और गिफ्ट्स की प्लानिंग करनी होती है. ऐसे में बजट कई बार बिगड़ जाता है. लेकिन अगर आपका बजट कम है लेकिन घर को सजाना अच्छा लगता है तो दिल्ली के इन फेमस मार्केट्स में चले जाएं. यहां पर कम से कम और महंगे हर तरह के डेकोरेशन आइटम मिल जाएंगे. जिसे आप अपने घर को सजाने में आराम से इस्तेमाल कर पाएंगे. तो चलिए जानें कौन सी हैं वो मार्केट्स.

सदर मार्केट

दिल्ली एनसीआर के टॉप और सबसे पुराने बाजारों में से एक, सदर बाज़ार इस दिवाली खरीदारी के लिए एक सबसे बेस्ट हैं. यहां आप कम कीमत पर लाखों में से एक सजावट की चीजें खरीद सकते हैं. यह थोक बाजार पौधों, दीवार घड़ियों, दीवार पर लटकने वाले सामान, पेंटिंग, शोपीस और न जाने क्या-क्या अच्छे बजट में ले सकते हैं.

भागीरथ मार्केट

रंग-बिरंगी झालरे, सजावटी लाइट्स, कैंडल, झूमर, मोमबत्ती जैसे जगमग करने वाले सजावटी सामान खरीदने हैं को सबसे बड़े इलेक्ट्रिक मार्केट का रुख करें. यहां पर सामान काफी सस्ते दाम पर मिल जाता है. बस शॉपिंग से पहले मोलभाव जरूर कर लें.

करोल बाग मार्केट

करोल बाग मार्केट में आपको मिट्टी के दिए, सजावटी दिए वगैरह की खूब सारी वैराइटी मिल जाएगी. जिसे आप आराम से अपने बजट में खरीद सकते हैं. लेकिन भीड़भाड़ और सही सामान की शॉपिंग के लिए दिवाली के पहले ही खरीददारी कर लें.

दरीबां कला मार्केट

चांदनी चौक की दरीबां कला मार्केट भी काफी मशहूर है. जहां घर के सजावटी सामान सस्ते दाम पर मिल सकते हैं. लेकिन इन जगहों पर मोलभाव बहुत जरूरी है.

सरोजिनी नगर मार्केट

दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट स्ट्रीट शॉपिंग के लिए काफी फेमस है. जहां पर आपको कपड़े, ज्वैलरी से लेकर सजावट के सामान सही रेट पर मिल जाएंगे. वैसे आप मोलभाव करके दाम को अपने बजट के हिसाब से कर सकते हैं.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

53 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago