गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
गलत इंजेक्शन की वजह से काटनी पड़ी उंगली
Jharkhand: कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय अवस्थित झोलाछाप डॉक्टर ने एक युवक का गलत इलाज कर उसे इंजेक्शन दिये जाने से हाथ में गैंगरीन हो गया. जिसके बाद उसकी हथेली की चार उंगलियां काटनी पड गई. पीड़ित युवक नेमधारी सिंह भोगता (20 वर्ष) पिता बुधन सिंह भोगता कटकमसांडी थाना क्षेत्र के नचले गांव का निवासी है. पीड़ित युवक नेमधारी सिंह भोगता के पिता ने बताया कि बेटा हजारीबाग में रहकर पढ़ाई करता था. दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आया था. घर आने पर उसे सर्दी और बुखार हो गया.
इलाज करने के लिए कटकमसांडी चौक स्थित तथाकथित डॉक्टर के अधिकारी उर्फ कार्तिक चंद्र अधिकारी के क्लिनिक में गया था. इस क्रम में उसने सर्दी बुखार का टैबलेट देने की गुजारिश की. इस पर तथाकथित डॉक्टर ने उसे कहा कि टेबलेट से जल्दी ठीक नहीं होगा तुम्हें इंजेक्शन दे देता हूं जिससे जल्दी ठीक हो जाओगे.
तथाकथित डॉक्टर ने इसके बाद उनके दाहिने हाथ के नस में इंजेक्शन लगा दिया. इंजेक्शन लगाते ही हाथ में तेज जलन होने की शिकायत की. तभी उन्होंने कहा कि दवा हार्ड है इस लिए जलन हो रहा है. कुछ घंटे में ठीक हो जायेगा वह हम घर वापस आ गए. वापस आने के बाद दूसरे दिन हथेली में सूजन आ गया और जलन होने लगी. इस पर उन्होंने पुनः दूसर दिन दर्द का टेबलेट दिया और कहा ठीक हो जायेगा.
यह भी पढ़ें- BJP ने क्यों काटा कैलाश मेघवाल का टिकट? 2018 के चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से हासिल की थी जीत, जानिए वजह
नेमधारी के पिता ने यह भी बताया कि तीसरे दिन एक अंगुली काली पड़ गयी. चार दिनों में पूरा हथेली काला पड़ गया और जलन से परेशान होकर फिर से उनके पास गया. तभी तथाकथित डॉक्टर ने उसे दूसरे डॉक्टर के पास रांची ले गया. जिसके बाद वहां उस डॉक्टर ने जांच के बाद हाथ में गैंगरीन हो जाने की बात कही और तुरंत हथेली काटने की सलाह दी. ऐसा नही करने पर पूरा हाथ काटना पड़ेगा. जिसके बाद मेरी हथेली काट दी गई. इधर, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी भूषण राणा ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी। जांच मे दोषी पाए जाने पर तथाकथित डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…