Diwali 2023: इस साल दिवाली कल यानी 12 नवंबर को मनाई जाने वाली है. इस दिन हर कोई अपने परिवार के साथ जश्न मनाते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी जाहिर करते हैं. हालांकि, इस समय देश के कई राज्यों की हवा में जहर घुल रहा है. पॉल्यूशन इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेने में भी समस्या हो रही है. ऐसे में हमने सोचा है कि क्यों न इस बार की दिवाली को देश की सेवा के लिए मनाया जाए. इसलिए हम सभी को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने की आवश्यकता है. यहां हम कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे आप बिलकुल अलग अंदाज में अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट कर सकेंगे.
अगर आप सच में देश की सेवा करना चाहते हैं तो पटाखा फ्री दिवाली मना बना सकते हैं. क्योंकि, पटाखा जलाने से वायु पॉल्यूशन खराब होता है और इससे निपटने में काफी समय लगता है इसके साथ ही पटाखों की आवाज से आम लोगों के साथ-साथ आस-पास के जानवरों को भी समस्याओं को सामना करना पड़ता है. ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि इस बार दिवाली में पटाखों को टच भी न करें. ऐसे में पर्यावरण का ख्याल रखते हुए इस बार की दिवाली में आप अपने बच्चों को पटाखों की जगह गुब्बारों या रंगी कागज के गुब्बारे दें और उसे फोड़कर दिवाली का लुफ्त उठाएं. बच्चे गुब्बारे फुलाकर अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं.
केमिकल युक्त रंगोली की के कलर्स की जगह बागान के सुन्दर-सुन्दर फूलों से अपने घरों को सजा सकते हैं. क्योंकि, केमिकल युक्त रंग सेहत को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में आप अपने बच्चों को रंगों बाजार से खरीदे रंगों की जगह फूलों से रंगोली बनाने पर उत्साहित करें. इससे आपके परिवार के सेहत भी ठीक रहेंगे.
आप अपने घर को जगमगाने के लिए चाइना में बने इलेक्ट्रिक लाइटों की जगह मिट्टी के दियों का इस्तेमाल करें. दिवाली के मौके पर आप अपने इस फैसले से देश के गरीबों को आर्थिक सहायता पहुंचा सकते हैं. क्योंकि, दिया जो बताते हैं ज्यादातर लोग गरीब रहते हैं. ऐसे में आप अपनों को खुश करके दिवाली की खुशियां मना सकते हैं.
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…
Jharkhand BJP padyatra Sandeep Verma JMM Nitin Nabin: झारखंड BJP की 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…