लाइफस्टाइल

Diwali 2023: दिवाली के बाद बची हुई खील से बनाएं ये मजेदार चटपटी चाट, ये रही रेसिपी

Diwali 2023: दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के दौरान खील का प्रसाद चढ़ाया जाता है. लेकिन कई लोग अगले दिन बची हुई खील फेंक देते हैं या फिर जानवरों को खाने के लिए दे देती हैं. अगर आप भी ऐसा ही कुछ करती हैं तो ये बहुत गलत है. आज आपको बताएंगे दिवाली पर बची हुई खील से कैसे बनाई जा सकती है चटपटी चाट. ये खाने में बहुत कुरकुरा लगता है. साथ ही आप इसको केवल 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं खील चाट बनाने की रेसिपी-

खील चाट बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • खील 1 कटोरी
  • चना 1 कटोरी भुना
  • मुरमुरे 1 कटोरी
  • प्याज 2 बड़े चम्मच
  • टमाटर 1 बड़ा चम्‍मच
  • बारीक कटी हुई 1 हरी मिर्च
  • नमक 1 छोटा चम्‍मच
  • चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
  • महीन सेव 1 बड़ा चम्‍मच
  • हरी धनिया पत्ती 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी
  • आलू 1 उबला और बारीक कटा हुआ

खील चाट कैसे बनाएं (Kheel Chaat Recipe)

  • खील चाट को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 छोटा चम्‍मच सरसों का तेल डालकर गर्म करें.
  • फिर आप इसमें मुरमुरे, खील और चने को एक साथ डालकर भून लें.
  • इसके बाद आप प्याज, टमाटर और धनिया पत्ती को धोकर बारीक काट लें.
  • इसके साथ ही आप उबले हुए आलू को भी काट कर अलग रख लें.
  • फिर आप एक बाउल में मुरमुरे, खील और चने डालें.
  • इसके बाद आप इसमें उबला आलू, प्याज और टमाटर डालें.
  • फिर आप इसमें नमक और चाट मसाला डाल दें.
  • इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
  • अब आपकी चटपटी खील चाट बनकर तैयार हो चुकी है.
  • फिर आप इसको हरी मिर्च और महीन सेव से गार्निश करके सर्व करें.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

32 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

47 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

56 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

58 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago