लाइफस्टाइल

Tej Patta Benefits: सुबह पानी में तेजपत्ता उबालकर पीने से हेल्थ को मिलते हैं कई फायदे, जानें

Tej Patta Benefits: मसालों का प्रयोग हर घर में किया जाता है. मसाले खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं, जिनमें से कई इसे मसाले ऐसे होते हैं, जो न सिर्फ खाने में इस्तेमाल किए जाते हैं बल्कि सेहत और स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. वहीं इन्हीं में से एक तेजपत्ता है, जो सेहत के लिए खजाना माना गया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह खाली पेट तेजपत्ते को उबालकर पीने से अद्भुत फायदे मिलते हैं. आइए हम आपको इसके बाक़ी फायदों के बारे में बताते हैं.

वजन कम करे

तेज पत्ते का पानी आपका वजन कम करने में मदद करता है. यह हमारी भूख को कम करता है और शरीर से गंदे पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. ये हमारे शरीर को डिटॉक्स भी करता हैं.

विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट

तेज पत्ते में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है. विटामिन सी हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है. यह फेफड़ों और दिल के रोगों से लड़ने में भी सक्षम होता है. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. एंटी-ऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स नामक हानिकारक तत्वों से लड़ते हैं, जो कई बीमारियों के लिए जिम्मेदार होते हैं.

यह भी पढ़ें : कहीं आप तो नहीं पी रहे Apple Juice के रूप में शराब, एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें

ब्लड प्रेशर

तेज पत्ता एक ऐसा पौधा है जिसमें ब्लड प्रेशर को कम करने के गुण होते हैं. इसमें पॉटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को स्थिर बनाए रखने में मदद करते हैं.

तेजपत्ता का पानी कैसे बनाएं

सबसे पहले कुछ ताजी तेजपत्ता लें. इन पत्तों को अच्छे से धो लें, फिर एक कप पानी लें और इसे उबलने दें. जब पानी उबल जाए तो उसमें कुछ तेजपत्ते डाल दें. इन्हें 5 से 10 मिनट तक पानी में उबालें, फिर गैस बंद कर दें और पानी को थोड़ा ठंडा होने दें. अब इस पानी को छानकर एक कप में निकाल लें और गर्म-गर्म पिएं. आप चाहें तो इसमें अदरक या नींबू का रस भी मिला सकते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago