वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया
UP Lok Sabha Election Result 2024: देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना जारी है. इसी बीच लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर मतगणना स्थल के बाहर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई है. इस विवाद में सपा कार्यकर्ता का सिर फट गया है.
सपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट का आरोप भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर लगाया है. तो वहीं घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक मतगणना स्थल पर पहले सपा और कार्यकर्ता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई.
इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता विवाद मारपीट में बदल गया और मौके पर हड़कंप मच गया. घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स ने दूसरे के सिर पर ईंट से प्रहार किया है. इसके बाद तुरंत पुलिस पहुंचती है और दोनों पक्षों को अलग किया जाता है. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल इस घटना में सपा कार्यकर्ता अंकित यादव का सिर फूट गया है. वह बक्शी का तालाब के निवासी हैं.
घटना के बाद से ही सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है. मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता इकठ्ठे होकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. तो वहीं कहा जा रहा है कि वोटों का मार्जिन कम चलने और लगातार आ रहे रूझान को लेकर पहले तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई फिर मारपीट होने लगी.
मालूम हो कि मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी आर के चौधरी 62,256 मतों से आगे चल रहे हैं. रुझानों के बीच अभी तक आरके चौधरी को 246201 मत मिले हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को 183945 मत मिले हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…