करी पत्ता रहेगा हमेशा हरा-भरा और घना! माली ने बताया रसोई के ‘सफेद घोल’ का जादू
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव—2024 की मतगणना के रुझान एग्जिट पोल के अनुमान से कम आने के कारण भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है. दोपहर 12:30 बजे तक सेंसेक्स 5,908 अंक या 7.73% गिरकर 70,668 अंक और निफ्टी 1,707 अंक या 7.34% की गिरावट के साथ 21,556 अंक पर था. इससे पहले बाजार में इतनी बड़ी बिकवाली कोरोना महामारी के दौरान ही देखने को मिली थी. बैंकिंग शेयरों में गिरावट का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है.
निफ्टी बैंक 4,272 अंक या 8.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,707 अंक पर है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 5,627 अंक या 10.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,726 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1,902 अंक या 8.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,173 अंक पर था.
बाजार में भारी बिकवाली के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का मार्केट कैप गिरकर 382 लाख करोड़ रुपये रह गया है, जो कि सोमवार के कारोबार बंद होने पर 426 लाख करोड़ था. इसमें 44 लाख करोड़ की कमी देखने को मिली है.
सेक्टर के हिसाब से देखें तो पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और पीएसई इंडेक्स 20 प्रतिशत तक गिर गए हैं. सभी इंडेक्स लाल निशान में हैं. सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, एसबीआई, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एलएंडटी और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स हैं.
— भारत एक्सप्रेस
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…