लाइफस्टाइल

अगर आप सुबह खाली पेट पीते हैं Coffee? तो हो जाएं सावधान! एक्सपर्ट्स ने बताई कुछ जरूरी बातें

Coffee Side Effects: सुबह उठते ही हाथ में चाय या कॉफी की लत इतनी बूरी तरह होती है कि बिना इसके वो अपना दिन भी शूरू नहीं कर पाते है. वहीं ककुछ लोग को तो इतनी बूरी तरह ये आदत जकड़ लेती है कि बिना कॉफी के उनका सर दर्द होने लगता है. कॉफी को खाली पेट पीने से पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक एसिड रिलीज हो सकता है. जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है. यह आपके शरीर और पाचन तंत्र को खराब कर सकता है. इसलिए आपको कॉफी के फायदों के साथ उसके नुकसान के बारे में भी जानना बहुत जरूरी है. जो महिलाएं गर्भवती हैं, कंसीव करने की सोच रही है या स्तनपान करा रही हैं, उन्हें कैफीन से सावधान रहने की जरूरत है.

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वास्तव में सुबह का समय चाय या कॉफी के लिए सबसे खराब है क्योंकि इस समय शरीर में कोर्टिसोल का लेवल पहले से ही अधिक होता है और कॉफी पीने से स्ट्रेस हार्मोन का लेवल और बढ़ सकता है जिससे मूड स्विंग हो सकता है और चिंता बढ़ सकती है.

खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान

सूजन और अपच की समस्या हो सकती है

खाली पेट कॉफी पीना सूजन, नॉजिया, अपच का कारण बन सकता है. कॉफी पेट के एसिड के उत्पादन को बढ़ा सकती है या उत्तेजित कर सकती है.  यह पेट में हानिकारक एसिड के उत्पादन को बढ़ा देती है, जिससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है.

बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

सुबह खाली पेट कॉफी पीने से ब्लड शूगर लेवल भी बढ़ सकता है. जिससे डायबटिज का खतरा बढ़ सकता है.

हार्मोनल परेशानी

खाली पेट कॉफी पीना लेवोथायरोक्सिन (सिंथेटिक थायराइड हार्मोन) के अवशोषण को प्रभावित करता है. जिससे T4 से T3 हार्मोन के परिवर्तन पर प्रभाव पड़ता है.

आप चिड़चिड़ा महसूस कर सकती हैं

खाली पेट कॉफी पीने से आपको घबराहट, कंपकंपी और मूड बदलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कैफीन आपको बहुत जल्दी चिड़चिड़ा बना सकता है. हार्वर्ड टी.एच.चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार कैफीन 45 मिनट के अंदर शरीर में अवशोषित हो जाता है. जिससे कॉफी पीने के 15 मिनट से दो घंटे के अंदर आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकती हैं.

क्या है कॉफी पीने का सही समय

अगर आपको कॉफी पीने का शौक सुबह-सुबह है तो आप एक काम कर सकते है कि आप कॉफी के साथ कुछ खा लें या फिर कुछ खाने के एक घंटे बाद ही कॉफी पीए. इसके हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए कॉफी में थोड़ा सा दुध मिला सकते है. आप चाहे तो कॉफी में दालचीनी मिला सकता है. अगर आपको दालचीनी का स्वाद पसंद है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

26 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

39 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

42 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

55 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago