मोहम्मद शमी (फोटो- X)
Mohammed Shami Replacements Gujrat Titans: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की हाल ही में एंकल की सर्जरी हुई है. जिसके बाद से क्रिकेट फैंस उनके जल्द ठीक होकर मैदान पर लौटने की कामना कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ चोट के चलते शमी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले ही बाहर हो चुके थे. ऐसे में गुजरात टाइटंस के सामने अब एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिरी शमी की जगह पर टीम में कौन सा खिलाड़ी जगह लेगा. कौन सा खिलाड़ी दिग्गज गेंदबाज की भरपाई को पूरा कर सकता है. कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नामों पर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि शमी की जगह पर कौन वो दो खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है.
कमलेश नागरकोटी- गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मोहम्मद शमी की जगह पर युवा प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी को टीम में शामिल कर सकती है. कमलेश बेहतरीन गेंदबाज हैं और काफी हद तक शमी की कमी को पूरा करने की क्षमता रखते हैं. हालांकि, कमलेश नागरकोटी ने आईपीएल में अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था. वह अभी तक आईपीएल में 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके नाम 5 विकेट भी दर्ज है.
बसील थम्पी- गुजरात टाइटंस में शमी की कमी को पूरा करने के लिए तेज गेंदबाज बसील थम्पी भी एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. बसील थम्पी भी एक बेहतरीन गेंदबाज हैं. आईपीएल में थम्पी भी अपना आखिरी मुकाबला साल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था. ऐसे में शमी के टीम में नहीं रहने पर गुजरात टाइटंस उन्हें टीम में मौका दे सकता है.
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात टाइटंस की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में होगी. हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में आने के बाद शुभमन गिल को गुजरात का कप्तान बनाया गया है. हार्दिक पंड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस पहली ही बार में चैंपियन बनी थी. वहीं दूसरे सीजन में गुजरात फाइनल तक पहुंची थी. जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला में यशस्वी जायसवाल रच सकते हैं इतिहास! ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले भारतीय
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…