चुनाव

“माताओं-बहनों के इस स्नेह को देखकर मेरी आंखों में आंसू हैं…” जानें PM मोदी ने क्यों कही ये बात

Lok Sabha Elections 2024: देश भर में चुनावी मौसम चल रहा है. लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं. पहले चरण का चुनाव भी देश की 102 लोकसभा सीटों पर हो चुका है और कल यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान 13 राज्यों की 89 सीटों पर होने वाला है. इसको लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूरी हो गई है. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है. पोलिंग पार्टियां भी केंद्रों पर पहुंच रही हैं. पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के मुरैना में चुनावी रैली कर रहे हैं. इसी के साथ ही वह लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी एक्टिव हैं और लगातार सरकार की तमाम योजनाओं और अपने विचारों के पोस्ट शेयर कर रहे हैं.

इसी क्रम में आज पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक भाजपा नेता की पोस्ट को री-पोस्ट किया है और कहा है कि “माताओं-बहनों के इस स्नेह को देखकर मेरी आंखों में आंसू हैं, संकल्प भी है इस कर्ज को उतारने का.” इसी के साथ ही नमस्ते वाली इमोजी भी बनाई है. इसके आगे पीएम मोदी ने कहा है, लेकिन लक्ष्मीकांत जी, यह हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम इन बारीकियों पर ध्यान दें. घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें.” दरअसल भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज की ओर से एक्स पर एक पोस्ट शेयर की गई है. इस पोस्ट में उन्होंने एक समाचार पत्र की कटिंग शेयर की है और लिखा है, “गाँव की बिना पढ़ी लिखी महिला EVM पर मोदी जी की फोटो ढूँढ रही है और एक वो बदमिजाज है जो सोचता है कि वो तू तड़ाक से बात कर मोदी को हरा देगा. मोदी जी जनता के दिलों पर राज करते हैं. पता नहीं इस भ्रष्ट परिवार को ये बात कब समझ आएगी.”

ये भी पढ़ें-योगी से मिले सपा के भीम, इस ऑफर पर हुई चर्चा, बोले- ‘टिकट न मिलने पर लूंगा ये फैसला…’, तेज हुईं अखिलेश की धड़कनें!

जानें क्या लिखा है समाचार पत्र में

बता दें कि समाचार पत्र में चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान की एक तस्वीर प्रकाशित की गई है और खबर लिखी गई है कि पिपराली क्षेत्र में मतदान के दौरान गीत गाती हुए महिलाओं का एक समूह वोट डालने के लिए पहुंचा और फिर एक महिला ने ईवीएम मशीन को देखकर कहा कि इसमें तो मोदी जी की फोटो ही नहीं है. फिलहाल ये बात महिला ने अपनी स्थानीय भाषा में कही. इस पर महिला को समझाया गया कि मोदी नहीं बल्कि उनके प्रतिनिधि के प्रत्याशी की फोटो व निशान लगा है. इसके बाद महिला ने वोट डाला.
-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

44 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago