खेल

T20 World Cup 2024, Super-8: बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयार मार्श की सेना, टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम के खिलाफ एक भी मैच नहीं गंवाई है ऑस्ट्रेलिया

T20 World Cup 2024, Australia vs Bangladesh: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का लीग चरण समाप्त हो गया है और सुपर 8 राउंड शुरू हो चुका है. इसमें ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. यह मैच एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में शुक्रवार को भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे से खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से छह में ऑस्ट्रेलिया और चार में बांग्लादेश को जीत मिली है.

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पांचों मैच गंवाए हैं. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार फॉर्म में है और उन्होंने ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीते थे. ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान, नामीबिया और स्कॉटलैंड जैसी टीमों के साथ-साथ इंग्लैंड को भी पटखनी दी थी. ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल खेलकर इस टूर्नामेंट में पहुंचे हैं तो वे सभी टी20 क्रिकेट की अच्छी लय में हैं.

टी20 विश्व कप से ठीक पहले बांग्लादेश ने अमेरिका के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई थी, लेकिन वर्तमान टूर्नामेंट में उनका अब तक का प्रदर्शन ठीक रहा है. श्रीलंका, नीदरलैंड्स और नेपाल को हराने वाली बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. खास बात यह है कि उन्हें यह हार 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली थी.

मॉर्कस स्टॉयनिस, रिशाद हुसैन साबित होंगे अहम

बांग्लादेश के युवा लेग स्पिनर रिशान हुसैन ने अब तक अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वर्तमान टूर्नामेंट में वह दूसरे सर्वाधिक सात विकेट लेने वाले लेग स्पिनर हैं। रिशाद ने 4.96 डिग्री का औसत टर्न हासिल किया है जो इस टूर्नामेंट में किसी लेग स्पिनर के लिए सर्वाधिक है। रिशाद ने सात में से छह विकेट स्टॉक लेग स्पिन गेंदों पर हासिल किए हैं। वह वर्तमान टूर्नामेंट में स्टॉक लेग स्पिन से सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज़ भी हैं।

मार्कस स्टॉयनिस ने पिछली 10 टी20 पारियों में 3 अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं. स्टॉयनिस ने वर्तमान टूर्नामेंट में अपने 156 रन 190.2 के स्ट्राइक-रेट से बनाए हैं और कम से कम 20 गेंदें खेलने वाले बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक-रेट सर्वाधिक है. इस टूर्नामेंट की 3 पारियों में वह दो अर्धशतक लगा चुके हैं. स्टॉयनिस ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 240.6 और स्पिनर्स के खिलाफ 158 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार है

ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), जॉश इंगलिश , एश्टन एगर, नाथन एलिस, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, एडम ज़म्पा, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टॉयनिस, जॉश हेजलवुड, ट्रैविस हेड.

बांग्लादेश- नजमुल शान्तो (कप्तान), तस्किन अहमद (उपकप्तान), जाकेर अली, तंज़िद हसन, तनज़ीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, रिशाद हुसैन, लिटन कुमार दास, शाकिब अल हसन, शरीफुल इस्लाम, सौम्य सरकार, मो. तौहीद हृदोय.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: सुपर-8 में इंग्लैंड की शानदार शुरुआत, सॉल्ट और बेयरस्टो की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज को हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

19 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

45 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

54 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago