Egg Benfits in Summer
Egg Benfits in Summer: इस साल पड़ रही गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ज्यादा तापमान के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. ऐसे में खान-पान को लेकर भी लोग सतर्क हैं. अक्सर लोगों के मन में सवाल उठने लगता है कि क्या गर्मी के दिनों अंडा खाना चाहिए या नहीं, क्योंकि अंडे की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मी में इसके सेवन से परहेज करने की सलाह ज्यादा दी जाती है.
डॉक्टर्स का कहना है कि गर्मियों में अंडे जरूर खाने चाहिए. पर ध्यान रखें सिर्फ अंडा खाना नुकसानदायक है. कुछ चीजों के साथ मिलाकर खाने पर यह बहुत फायदा पहुंचाता है. तो आइए जानते हैं गर्मियों में अंडे खाने से क्या लाभ होते हैं, अपने आहार में इसे कैसे शामिल कर सकते हैं और इसे स्टोर करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी के दिनों में सुबह के समय नाश्ता करने के बाद अंडा खाना काफी लाभदायक होता है. इसलिए सुबह का समय अंडा खाने के लिए सही समय है. गर्मी के दिनों में प्रतिदिन एक अंडा खाया जा सकता है. अंडा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, जो बीमारी से लड़ने की ताकत देती है
ये भी पढ़ें: कहीं आप तो नहीं पी रहे Apple Juice के रूप में शराब, एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें
अंडे विटामिन ए, डी, बी-12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हैं. न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, समर सीजन में अंडे खाने से गर्मी नहीं बढ़ती. लेकिन अगर आप अंडे को सब्जियों के बिना खाएंगे, तो आपका डाइजेशन गड़बड़ा सकता है. बता दें कि अंडे से आपको प्रोटीन मिलता है. जब आप इसे दाल या फिर हरे पत्तेदार सब्जियों के साथ कंबाइन करके खाएंगे, तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा.
गर्मियों में लोग रोजाना एक या दो अंडे का सेवन कर सकते हैं. इस मौसम में अगर अंडे कम मात्रा में खाए जाएं ,तो शरीर को ताकत मिलेगी और प्रोटीन की कमी भी दूर हो जाएगी. इस सीजन में उबले अंडे खाने से बहुत फायदा होता है.
ये भी पढ़ें; Bird Flu से किसी इंसान की मौत का पहला मामला सामने आया, WHO ने दी जानकारी, जानें मृतक में क्या थे लक्षण
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…