लाइफस्टाइल

फ्रिज़ी बालों से छुटकारा दिलाएगा ये टिप, इन चीजों को शैंपू में मिला कर लगा लें…बाल हो जाएगा सिल्की

मानसून के मौसम चल रहा है और इस मौसम में वातावरण में नमी रहती है जिसके कारण हमारे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. फ्रिजी बालों में तो कंघी करने से भी बाल टूटने लगते हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बालों का रूखापन दूर नहीं होता है. ऐसे में आप कुछ टिप्स अपनाकर घुंघराले बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स.

ये टिप्स फ्रिजी बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं

शैंपू में मिलाएं शहद- रूखापन दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. जब भी आप शैम्पू करें तो अपने नियमित शैम्पू में एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं और इसे अपने सिर पर लगाएं. इससे बालों को जड़ों तक पोषण मिलता है और नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है. इससे दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिल सकता है.

शैंपू में मिलाएं एलोवेरा- बालों का फ्रिजीनेस दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और कई अन्य गुण होते हैं जो आपके बालों को प्राकृतिक चमक दे सकते हैं. इसे इस्तेमाल करने के लिए अपने नियमित शैम्पू में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा मिलाएं और सिर धो लें. इससे बालों को जड़ों तक पोषण मिलेगा. बालों का झड़ना, उलझे बालों की समस्या दूर हो जाएगी. बाल चमकदार दिखेंगे.

शैम्पू में एसेंशियल ऑयल- रूखापन दूर करने के लिए आप अपने नियमित शैम्पू में एसेंशियल ऑयल की दो से तीन बूंदें मिला सकते हैं. इससे बालों का रूखापन दूर हो जाएगा और बाल चमकदार और मुलायम भी हो जाएंगे. इससे दोमुंहे बालों की समस्या भी दूर हो जाएगी.

ये टिप्स भी काम आ सकते हैं

1. घुंघराले बालों को मुलायम बनाने के लिए एक चौथाई कप एलोवेरा और बादाम का तेल मिलाकर बालों पर 1 घंटे तक लगाकर रखें. इससे आपके बाल बेहद मुलायम और चमकदार हो जायेंगे.

2. शहद और दही के इस्तेमाल से भी आप बालों के रूखेपन से छुटकारा पा सकते हैं. एक कटोरी में दो चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे आधे घंटे तक बालों पर लगाकर रखें. इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें.

Dimple Yadav

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

14 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

29 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

55 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago