देश

Delhi Metro: मेट्रो के सामने कूदकर 25 साल के युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस, कैलाश कॉलोनी का मामला

Delhi Metro Suicide: राजधानी दिल्ली में चलती मेट्रो के सामने कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली. दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. घटाना कैलाश कॉलोनी (Kailash Colony) स्टेशन की है. यहां 25 साल के युवक ने कथित तौर पर मेट्रो के सामने छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अजय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है, जो ईस्ट ऑफ कैलाश (East of Kailash) का रहने वाला है. युवक के शव को मेट्रो की पटरियों से हटाकर अस्पताल के लिए  भेज दिया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और मेट्रो स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज इकट्ठा किए जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि मेट्रो परिचालन का इसका कोई असर नहीं पड़ा है. वहीं सीआरपीसी (CRPC) की धारा-174 के ताहत कार्रवाई शुरु कर दी गई है.

पहले भी हो चुकी है घटना

इससे पहले भी जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स की कूदने की खबर आ चुकी है. यह मेट्रो स्टेशन गुरुग्राम के ओर जाने वाली येलो लाइन पर पड़ता है. अधिकारियों ने कहा था कि शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति कथित तौर पर चलती ट्रेन के सामने कूद गया, जिसके बाद लाइन पर सेवाओं में थोड़ी देरी हुई. डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा कि, “Iघटना करीब दोपहर एक बजे जीटीबी मेट्रो स्टेशन की है. एक पुरुष यात्री कथित तौर पर समयपुर बादली स्टेशन की ओर जा रही एक ट्रेन के सामने कूद गया. यात्री को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. ”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बाबा केदार के कपाट बंद, 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; ऊखीमठ रवाना हुई पंचमुखी डोली

Kedarnath Dham: भाई दूज पर बुधवार सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के…

24 minutes ago

हार्दिक पांड्या का मुंबई से पत्ता साफ…! पंजाब किंग्स में हुए शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड कंफर्म हो गया है.…

31 minutes ago

‘सिग्नल लाल है…कुछ काम नहीं कर रहा’, असम ट्रेन हादसे से पहले का Video आया सामने

Assam Train Accident Video: असम के दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे से…

37 minutes ago

दिवाली के बाद झूमा शेयर बाजार…! सेंसेक्स 1,390 अंक उछला, ‘राकेट’ बने PSU बैंक के शेयर

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स…

53 minutes ago

ये कैसे भगवान हैं? DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से सभी सेवाएं ठप, दर-दर भटक रहे मरीज

Dmch Doctors Strike: दरभंगा के DMCH में डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद…

54 minutes ago