देश

Etawah: सड़क किनारे खड़ी 3 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा; 2 की मौत, एक घायल

-शिवांग तिमोरी

Etawah: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ऊपर से बेकाबू ट्रक ड्राइवर भी नहीं सुधर रहे हैं. ताजा घटना इटावा जनपद से सामने आई है, जहां बेकाबू ट्रक ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी 3 महिलाओं के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया और ट्रक लेकर फरार हो गया है. यह घटना कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हुई है. इस घटना से नाराज लोगों ने घंटों हाई-वे जाम रखा और मुआवजे की मांग की. जानकारी सामने आ रही है कि शनिवार की सुबह कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे जसवंतनगर के पास ग्राम नगला कन्हई के सामने आगरा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी 3 महिलाओं को रौंद कर ट्रक सहित फरार हो गया, जिसमें से दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज इटावा के जिला अस्पताल में चल रहा है.

इस घटना से नाराज गांव वालों ने हाई-वे पर भारी जाम लगा दिया और जमकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इसी के साथ मुआवजे की मांग की. इस पर सूचना मिलने के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और समझा कर लोगों को शांत कराया. करीब एक घंटे बाद जाम हट सका. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक.  घटना सुबह 5 बजे हुई और घटना के करीब 9 घंटे बाद भी पुलिस ट्रक का पता नहीं लगा सकी है. इसी के साथ इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से स्थानीय पुलिस इंकार कर रही है और बस ये कह रही है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी का छोटा भाई हुआ ढेर

बता दें कि इस हादसे में 45 वर्षीय मिथलेश देवी, 45 वर्षीय नेमा देवी, 60 वर्षीय शीतला देवी पर ट्रक चढ़ा था, जिसमें से मिथलेश व नेमा देवी की कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई है और शीतला देवी का इलाज चल रहा है.

एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

वहीं इटावा से ही एक अन्य खबर सामने आ रही है कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे ही आगरा की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वकील अहमद व उनकी पत्नी आसमा निवासी कुदरकोट जनपद औरैया की बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से इटावा जिला अस्पताल भेजा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

24 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

36 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

59 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

60 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago