लाइफस्टाइल

अगर आपके भी पीरियड्स में हर बार होता भयंकर दर्द, कहीं ये 5 गंभीर समस्याएं तो नहीं, न करें नजर अंदाज

Severe Menstrual Cramps: महिलाओं के पीरियड्स में हल्का-फुल्का दर्द होना या क्रैंप्स होना आम बात है. लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में बहुत ज्यादा दर्द होता है. कई बार दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि महिला बेहोश तक हो जाती पाती है. इसके बावजूद, वे इसे पीरियड पेन सोचकर इग्नोर कर देती है. क्या आप जानते हैं कि कई बर पीरियड्स के दौरन पेट दर्द होना सामान्य नहीं होता है. कभी-कभी यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर भी इशारा कर सकता है. जानते हैं, पीरियड्स में अक्सर दर्द रहना किस तरह की बीमारी के बारे में बताता है.

एंडोमेट्रियोसिस होने पर

एंडोमेट्रियोसिस, यूट्रस में होने वाली समस्या है. अक्सर एंडोमेट्रियोसिस होने पर महिला को गर्भाशय में दर्द का अहसास होता है. वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, तो जिन महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस है, उन्हें पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द होता है. यही नहीं, एंडोमेट्रियोसिस की वजह से फर्टिलिटी की प्रॉब्लम भी हो सकती है. हालांकि, सही ट्रीटमेंट की मदद से इस बीमरी से रिकवरी संभव है.

फाइब्रॉइड के कारण

अगर किसी महिला को पीरियड्स के दौरान बहुत तीव्र दर्द हो, तो इसे हल्के में न लें. डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, गर्भाशय में फाइब्रॉइड के कारण भी ऐसा हो सकता है. डॉ. शोभा आगे बताती हैं, फाइब्रॉइड अपने आप में कोई घातक समस्या नहीं है. लेकिन, इसकी वजह से यूट्रस में काफी ज्यादा असहजता हो सकती है. यहां तक कि इसकी वजह से एनीमिया जैसी बीमारी होने का रिस्क भी बढ़ जाता है.

पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज

पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज का मतलब होता है कि महिला के प्रजनन अंग में संक्रमण होना. अगर किसी महिला के प्रजनन अंग में इंफेक्शन हो जाए, तो इसकी वजह से फैलोपियन ट्यूब, ओवरी और यूट्रस में भी दिक्कत हो सकती है. यही नहीं, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज की वजह से पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को बहुत ज्यादा दर्द का अहसास होता है. अगर आपको रेगुलर पीरियड्स होते हुए तीव्र दर्द हो, तो इसकी अनदेखी न करें. बेहतर है, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की वजह से

पीएमएस या प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम एक सामान्य समस्या है. यह हार्मोनल बदलाव के कारण होता है. जिन महिलाओं को पीएमएस होता है, उन्हें अक्सर पीरियड्स के एक से दो हफ्ते पहले हार्मोनल अंसतुलन होने लगता है. इस कंडीशन में पीरियड्स के दौरान दर्द हो सकता है. हालांकि, ब्लीडिंग खत्म होने के बाद पीएमएस के लक्षण अपने आप कम होने लगते हैं.

सर्वाइकल स्टेनोसिस

सर्वाइकल स्टेनोसिस एक दुर्लभ किस्म की कंडीशन है. इस स्वास्थ्य स्थिति के तहत गर्भाशय ग्रीवा इतनी छोटी या संकीर्ण हो जाती है कि पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है. यही कारण है कि गर्भाशय के अंदर ब्लड का दबाव बन जाता है, जो सही मात्रा में बाहर नहीं निकल पाता. नतीजतन, महिला को पीरियड्स के दौराना पेट में दर्द होने लगता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

2 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

7 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

8 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

19 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

40 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago